रूखी त्वचा और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत, मेथी-दही फेस पैक में छुपा है नेचुरल ग्लो का राज

मेथी दाना और दही का मिश्रण न सिर्फ तैलीय और रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि यह होममेड फेस पैक त्वचा को टैनिंग से बचाता है और प्राकृतिक ग्लो देता है। जानिए इसे बनाने और इस्तेमाल करने की पूरी विधि।
Glowing Skin

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे। लेकिन लगातार बदलते मौसम, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे की नैचुरल ग्लो खत्म होने लगता है। खासकर गर्मियों और बरसात में टैनिंग और डलनेस सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में लोग बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जो कई बार त्वचा पर नुकसान भी कर देते हैं। वहीं, घरेलू नुस्खे अधिक सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं।

इन्हीं घरेलू उपायों में से एक है मेथी दाना और दही से बना फेस पैक, जिसे स्किन के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और नेचुरल गुण त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। यह फेस पैक खासतौर पर उन लोगों के लिए कारगर है जिन्हें टैनिंग, पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स या चेहरे की डलनेस परेशान कर रही हो। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा का टोन निखरता है, दाग-धब्बे हल्के होते हैं और चेहरे पर नैचुरल ब्राइटनेस लौट आती है।

मेथी दाना त्वचा के लिए वरदान (Glowing Skin Tips)

मेथी दाना में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह त्वचा को गहराई से साफ करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर नयी त्वचा को उभरने में मदद करता है।

  • पिगमेंटेशन कम करना: मेथी दाना त्वचा पर पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करता है।
  • टैनिंग हटाना: धूप से हुई टैनिंग को कम करने में यह बहुत असरदार है।
  • त्वचा की नमी बढ़ाना: यह त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है और रूखापन दूर करता है।


मेथी दाना क्यों है खास?

मेथी दाना सिर्फ मसाले या दवा के रूप में ही नहीं, बल्कि स्किन केयर के लिए भी वरदान है। इसमें विटामिन C, K और B6 भरपूर मात्रा में होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन इंफेक्शन और लालिमा को कम करते हैं। फाइबर और मिनरल्स त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। आयुर्वेद में मेथी को त्वचा को शुद्ध और कोमल बनाने वाली जड़ी” कहा गया है।

दही क्यों है खास

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को नमी देने के साथ-साथ उसे एक्सफोलिएट भी करता है। डेड स्किन हटाता है। स्किन बैक्टीरिया को संतुलित रखते हैं। त्वचा को मजबूती और कोमलता देते हैं। सनबर्न और टैनिंग में राहत देता है। स्किन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दही लगाने से चेहरे पर तुरंत फ्रेशनेस और ग्लो आ जाता है।

मेथी दाना और दही का फेस पैक कैसे बनाएं?

सामग्री

  • 2 चम्मच मेथी दाना
  • 3 चम्मच ताजा दही
  • 1 चम्मच शहद
  • कुछ बूंदें गुलाब जल

विधि

  • मेथी दाने को रातभर पानी में भिगो दें।
  • अगली सुबह इन्हें पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
  • इसमें दही और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

फायदे

  • मेथी और दही मिलकर धूप से हुए टैन को धीरे-धीरे हल्का करते हैं।
  • नियमित उपयोग से चेहरे पर जमे काले धब्बे हल्के हो जाते हैं।
  • रूखी त्वचा वालों के लिए यह पैक बेहद फायदेमंद है।
  • एंटी-एजिंग गुण स्किन को जवां और टाइट बनाए रखते हैं।
  • चेहरे पर तुरंत निखार और चमक आती है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews