अपनाएं WHO की ये हेल्थ टिप्स, डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी बीमारियां रहेंगी दूर

अपनाएं WHO की ये हेल्थ टिप्स, डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी बीमारियां रहेंगी दूर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी होने के बाद व्यक्ति को अपने खानपान पर बहुत ध्यान देना चाहिए। लापरवाही करने से भविष्य में हार्ट या किडनी से संबंधित समस्याएं परेशानी दे सकती हैं। कई बार शुगर लेवल बढ़ जाने की वजह से शरीर के दूसरे अंगों में परेशानी आने लगती है। हाल ही में डब्ल्यूएचओ (WHO) ने एक ट्वीट करते हुए हेल्थ टिप्स जारी की है। इन हेल्थ टिप्स (Health Tips) की मदद से शुगर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ा जा सकता है। WHO ने एक डाटा जारी किया है जिसके मुताबिक दुनिया में 70% लोगों की मौत हार्ट अटैक, स्ट्रोक, कैंसर शुगर या फिर फेफड़ों में समस्या की वजह से हो जाती है।

इसको लेकर डब्ल्यूएचओ का कहना है कि तंबाकू का ज्यादा सेवन करना, फिजिकली एक्टिव ना होना, शराब और सिगरेट का सेवन सहित फास्ट फूड इन बीमारियों का कारण है।

Must Read- जल्द लॉन्च होगा Royal Enfield Himalayan 450, पहली बार सामने आया बाइक का टीज़र, यहाँ देखें 

WHO की टिप्स

व्यक्ति को 1 दिन में 5 ग्राम या एक चम्मच से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। इसकी अपेक्षा ताजी सूखी हरी पत्तियों और ताजे मसाले का इस्तेमाल करें। नमक वाले और मसालेदार सॉस का उपयोग करने से भी बचें।

नमक की तरह 50 ग्राम या 12 चम्मच से अधिक शक्कर का इस्तेमाल करना नुकसानदायक होता है। बड़े लोगों के अलावा 2 साल तक के बच्चों के खाने में भी चीनी, नमक का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए।

ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें जिनमें कम फैट हो। तली-गली चीजों का सेवन कम से कम करें।

हर व्यक्ति की डाइट बैलेंस्ड होना बहुत जरूरी है। हरी सब्जियां और ताजा फलों के साथ दूध, अंडा, मीट, फिश का सेवन भी जरूरी है।

कोल्ड ड्रिंक्स, कॉफी, मसालेदार ड्रिंक, शराब इन चीजों से दूर रहें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews