Friendship Day पर अपने दोस्त को भेजिए ये इमोशनल शायरी और मैसेज, बताएं कि वो आपके लिए कितने खास हैं

Friendship Day 2025 के खास मौके पर अपने दोस्त को भेजें दिल को छू लेने वाले कोट्स और विश। यह आर्टिकल आपके लिए लेकर आया है इमोशनल मैसेज, शायरी जिन्हें शेयर कर आप अपने यार को महसूस करवा सकते हैं अपनी दोस्ती की अहमियत।
Friendship Day

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता जो बिना खून के भी खून से ज्यादा गहरा होता है। दोस्त न सिर्फ हमारे अच्छे पल का हिस्सा होते हैं, बल्कि जब सब साथ छोड़ देते हैं तब भी कंधा देने वाले वही होते हैं। और इसी खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है, Friendship Day 2025।

अगर आप भी सोच रहे हैं कि अपने सबसे खास दोस्त को क्या भेजें जिससे उसकी आंखें नम हो जाएं और दिल खुश हो जाए, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां आपको मिलेंगे Friendship Day के लिए सबसे प्यारे, इमोशनल और दिल से लिखे गए मैसेज, शायरी और इंस्टाग्राम स्टेटस।

दोस्ती की मिठास बढ़ा दें इन प्यारे मैसेज और शायरी के साथ

तू साथ है तो हर ग़म आसान लगता है,
तेरे बिना ये दिल वीरान लगता है।
तेरी हँसी में जो सुकून है दोस्त,
वो दुनिया के हर चैन से महान लगता है।

हर मोड़ पर तेरा साथ निभाएंगे,
तेरी हर खुशी में मुस्कुराएंगे।
कभी ग़म आए तो संभाल लेंगे तुझको,
क्योंकि दोस्ती में ये वादा निभाएंगे।

ना रिश्ता खून का, ना कोई ज़रूरी वजह,
फिर भी तेरी फिक्र सबसे पहले आई।
यही तो है सच्ची दोस्ती की पहचान,
जिसमें बिना कहे ही हर बात समझ आई।

तेरी यारी मेरा सबसे बड़ा खज़ाना है,
तू है तो हर दिन सुहाना है।
ज़िन्दगी की राहें आसान हो जाती हैं,
जब कंधे पर तेरा हाथ पुराना है।

दूरी से क्या डरें, जब दिल के पास हो,
हर बात में तेरा एहसास हो।
कभी भी ज़रूरत पड़े आवाज़ दे देना,
हमेशा तेरा ये दोस्त तेरे साथ हो।

सच्चे दोस्तों की अहमियत शब्दों से परे होती है

सच्चे दोस्त वो होते हैं जो सिर्फ हंसी के पल नहीं, दर्द के लम्हों में भी आपके साथ खड़े रहते हैं। जब पूरी दुनिया आपको समझने से इनकार कर दे, तब वही दोस्त आपको बिना कुछ कहे समझ लेते हैं। उनकी मौजूदगी ही दिल को सुकून देती है। ऐसे रिश्ते वक्त के साथ और भी मजबूत होते जाते हैं और इन्हीं पलों की वजह से ज़िंदगी वाकई खूबसूरत लगती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews