गणगौर के लिए बेस्ट लहंगा-चोली डिज़ाइन्स, पहनते ही छा जाएंगी, सबकी निगाहें बस आप पर रहेंगी

Gangaur 2025: गणगौर का त्योहार सिर्फ पूजा और परंपराओं का ही नहीं, बल्कि साज-सज्जा और खूबसूरती का भी खास मौका होता है। इस दिन हर महिला चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। ऐसे में सही लहंगा-चोली का चुनाव करना बेहद जरूरी हो जाता है।
Gangaur 2025

गणगौर का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद ही ख़ास और महत्वपूर्ण त्योहार होता है। इस त्योहार के लिए महिलाएँ साल भर से इंतज़ार करती है। इस दिन महिलाएँ नए और सुंदर वस्त्र पहनती हैं, फिर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती है। पारंपरिक तौर पर इस दिन महिलाएँ घाघरा चोली पहनना ज़्यादा पसंद करती हैं। इस दिन 16 शृंगार का भी विशेष महत्व है।

अगर आप भी इस बार गणगौर के त्योहार पर लहंगा चोली पहनना चाहती है, तो हम आपके लिए एक बढ़कर एक लहंगा चोली के डिज़ाइन लेकर आए। यह लहंगा चोली न सिर्फ़ आपको गणगौर के त्योहार पर ख़ूबसूरत और आकर्षक बनाने में मदद करेगा, बल्कि इसे आप भविष्य में किसी भी मौक़े पर पहन सकेंगे।

गणगौर के लिए बेस्ट लहंगा-चोली डिज़ाइन्स (Gangaur 2025)

गोटा पत्ती वाला लहंगा

अगर अभी तक आपने नहीं सोचा है कि गणगौर की पूजा के समय आपको किस तरह का लहंगा पहनना चाहिए, ऐसे में आप गोटा वर्क वाले लहंगे को चुन सकती है। यह लहंगे ना सिर्फ़ पारंपारिक और आकर्षक लगते हैं बल्कि यह आपको ख़ास लुक भी दे सकते हैं। इस तरह के लहंगे में चोली और लहंगे दोनों पर गोटा वर्क की सुंदर कढ़ाई होती है। आप अपनी पसंद के रंग का लहंगा चोली चुन सकती है, आपको इन लहंगों में अलग-अलग डिज़ाइन और पैटर्न भी मिल जाएंगे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए, आप इस लहंगे के साथ चूड़ियाँ, झुमके, माथे की बिंदिया और सुंदर सा नेकलेस पहन सकती हैं। अपनी मेकअप और हेयर स्टाइल को सिंपल रखकर, आप अपने पहनावे की ख़ूबसूरती और बढ़ा सकती है।

मल्टीकलर लहंगा

गणगौर की पूजा के लिए आप मल्टीकलर लहंगे का चुनाव भी कर सकती है। मल्टीकलर लहंगे ना सिर्फ़ कलरफुल और एट्रेक्टिव लगते हैं बल्कि यह आपके पहनावे को एक नया लुक भी देते हैं। इस तरह के लहंगे में चोली और लहंगा दोनों ही एक डिज़ाइन और एक ही कलर का होता है। अपने लुक को और भी परफेक्ट बनाने के लिए, इस लेंगे के साथ चूड़ियाँ, झूमके, नथनी, माथे की बिंदिया, और सिंपल सा नेकलेस पहन सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि मल्टी कलर लहंगे के साथ आपको मेकअप बहुत सिंपल रखना है, साथ ही साथ हेयर स्टाइल भी सिंपल ही रखनी है।

प्रिंटेड लहंगा

गणगौर पूजा को और भी ख़ास बनाने के लिए पूजा के दौरान प्रिंटेड डिज़ाइन वाला लहंगा पहन सकती। प्रिंटेड लहंगे ना सिर्फ़ अट्रैक्टिव और ट्रेंडी लगते हैं, बल्कि यह आपके लुक में चार चाँद लगा देते हैं। इस तरह के लहंगों में लहंगे और चोली पर ख़ूबसूरत प्रिंट और पैटर्न होते हैं, जो आपके पहनावे को और भी ख़ास बना देते हैं। इसके साथ आप ट्रेडिशनल ज्वेलरी जैसे की चूड़ियां, माथे की बिंदिया, झूमके और सुंदर सा नेकलेस पहन सकती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews