गणपति विसर्जन पर पहनें ये 5 साड़ियां, मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव लुक

अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा की विदाई हो जाती है। अगर इस दिन आपको अपने लुक को बेस्ट बनाना है तो आप अलग-अलग साड़ियां पहन सकती हैं।
Ganpati Visarjan

10 दिनों के गणपति उत्सव के बाद अनंत चतुर्दशी (Ganpati Visarjan) पर बप्पा की विदाई होगी। देशभर में फिलहाल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर जगह पंडाल और घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। यह ऐसा त्यौहार होता है जो भक्ति, संस्कृति और उत्साह से भरा होता है।

गणेश उत्सव में 10 दिनों तक जो ढूंढ देखने को मिलती है उसका भक्त सालभर इंतजार करते हैं। इस बार 6 सितंबर को बप्पा की धूमधाम से विदाई होगी। जब विसर्जन का मौका होता है तब लोगों को अपने लुक्स पर भी काफी ध्यान देते हुए देखा जाता है। इस दौरान महिलाएं खासतौर पर ऐसे आउटफिट पहनती हैं जो उन्हें खूबसूरत बनाने का काम करें। इस गणपति विसर्जन पर अगर आप भी इस सोच में है कि आपको क्या पहनना चाहिए तो हम आपको कुछ साड़ियां बताते हैं। यह आपको एकदम परफेक्ट फेस्टिवल लुक देगी।

जरी वाली साड़ी (Ganpati Visarjan)

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो विसर्जन के मौके पर अपनी पसंदीदा जरी वाली साड़ी पहन सकती है। इस तरह की साड़ी की बॉर्डर में अगर वर्क किया होगा तो यह बहुत सुंदर लगेगी। पीला और लाल रंग इस मौके पर पहनने के लिए बेस्ट है।

बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो हर मौके पर हमें रॉयल लुक देने का काम करती है। गणेश विसर्जन के मौके पर अगर आप सबसे अलग और सुंदर दिखना चाहती हैं तो इस तरह की साड़ी ट्राई की जा सकती है। इसके साथ आप कोई भी लाइट वेट ज्वैलरी करी करें जो साड़ी के बाद किया रंग को कॉम्प्लीमेंट करने का काम करे।

ऑर्गेंजा साड़ी

ऑर्गेंजा काफी हल्का लेकिन रॉयल फैब्रिक है, जो आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें कंफर्टेबल लेकिन क्लासिक लुक चाहिए होता है। इसकी फ्लोरल प्रिंट और थ्रेड एंब्रायडरी इसे बेस्ट बनाती है। बप्पा को विदा करते समय आप इसे ट्राई कर सकते हैं।

शिफॉन साड़ी

इस तरह की साड़ियां सुंदर भी लगती है और पहनने में कंफर्टेबल होती हैं। इन पर एंब्रॉयडरी, स्टोन वर्क और सुंदर प्रिंट देखने को मिलती है। अपने इस लोक को बेस्ट बनाने के लिए आप खूबसूरत चीज ज्वेलरी पहन सकती हैं।

कॉटन साड़ी

अगर आपको एलिगेंट लुक चाहिए तो कॉटन की साड़ियां बेस्ट है। ऐसी साड़ियां कंफर्टेबल भी रहती है और आसानी से पहन भी जा सकता है। गणेश प्रतिमा विसर्जन के मौके पर इसे पहन कर आपको सबसे अलग लुक मिलेगा। इसके साथ आप चाहे तो महाराष्ट्रीयन नथ पहन सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews