गमले में उगाना चाहते हैं पिस्ता, चुटकियों में लगाएं लंबे समय तक टिकने वाला पेड़

कुछ दिनों में यह आपको फल देने लगेगा और आप घर बैठे इस महंगे ड्राई फ्रूट का मजा उठा सकते हैं। इसके लिए बस आपको थोड़े से पैसे और अपना कुछ समय इसमें लगाना है। फिर आप भी इस स्वादिष्ट नाश्ते का सर्दियों में आनंद उठा सकते हैं।
Pistachios Pista

Gardening Tips : इन दिनों सर्दी अपने चरम पर है। कंप-कंपाती सर्दी ने लोगों को अंदर से हिला कर रख दिया है। ऐसे में फटाफट पिस्ता का पेड़ लगाकर खुद और अपनी फैमली को ठंड लगने से बचाएं। आप चाहे तो घर पर गमले में लंबे समय तक टिकने वाले नाश्ते का पेड़ लगा सकते हैं, जो कि पिस्ता का पेड़ है। इसे बहुत ही आसान विधि से घर पर उगाया जा सकता है। इसके लिए सबसे बेस्ट वेदर गर्मी और सर्दी का माना जाता है।

मार्केट में यह सभी ड्राई फ्रूट्स काफी ज्यादा महंगे बिकते हैं। इसलिए कई बार आम इंसान जेब को देखते हुए उसे नहीं खरीद पाते, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही इसे गार्डनिंग करके उगा सकते हैं। बेहतर यही है कि आप घर पर कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके गमले में इसे आसानी से उगाएं। इसके लिए आपको अधिक जेब भी ढ़ीली नहीं करनी होगी।

ऐसे उगाएं पिस्ता (Pistachios)

  • सबसे पहले आपको नर्सरी जाकर गमला खरीदना है, जो कि गहरी और चौड़े आकार का होना चाहिए।
  • साथ ही पिस्ता के पौधे खरीद लें। आपको नर्सरी से पिस्ता के मादा पेड़ को खरीद कर लाना है। इस बात का खास ख्याल रखें।
  • अब मिट्टी खरीद कर घर लाएं। ध्यान रहे मिट्टी उपजाऊ किस्म के होने चाहिए।
  • इसके बाद गमले में मिट्टी डालकर गड्ढा खोद लें।
  • फिर गमले में पिस्ता के पेड़ को लगाएं।
  • पेड़ की रोपाई की गहराई गमले की तुलना में 1 इंच अधिक रखें।
  • इस पेड़ के उगने के बाद इसकी लंबाई 30 फीट तक ऊंची होती है।
  • अब इसमें पानी डाल दें।
  • समय-समय पर इस पेड़ की केयर करते रहे।

कुछ दिनों में यह आपको फल देने लगेगा और आप घर बैठे इस महंगे ड्राई फ्रूट का मजा उठा सकते हैं। इसके लिए बस आपको थोड़े से पैसे और अपना कुछ समय इसमें लगाना है। फिर आप भी इस स्वादिष्ट नाश्ते का सर्दियों में आनंद उठा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स के फायदे (Gardening Tips)

दरअसल, सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स खाना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह बॉडी को गर्माहट पहुंचाता है। ड्राई फ्रूट्स में आप बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, अंजीर, मखाना, आदि खा सकते हैं। जिनमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, विटामिन b6, जिंक, मैग्नीशियम, ओमेगा 3, फैटी एसिड, विटामिन ई जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे दिमाग तेज होता है, त्वचा में निखार आता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। इसके साथ ही, हार्ट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। सूजन और तनाव कम होता है, हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा, एनर्जी बूस्ट होता है। वजन कंट्रोल करने में भी यह सभी पोषक तत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खून की कमी भी दूर होती है। पाचन तंत्र तंदुरुस्त होता है, कब्ज आदि की समस्या से राहत मिलती है। ब्लड प्रेशर, शुगर आदि कंट्रोल होता है। इसलिए सर्दियों में खासकर ड्राई फ्रूट्स खाना चाहिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews