
Skin Care Tips : चेहरे पर घरेलू नुस्खे अपनाना फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। यदि स्क्रीन के रुटीन के लिए मार्केट में मिलने वाले ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल किया जाए, तो यह कुछ समय के लिए आपको निखार दे सकता है, लेकिन यदि यह स्किन टोन पर सूट नहीं किया, तो इसका साइड इफेक्ट देखने को मिलेगा। इसलिए ज्यादातर महिलाएं होम रेमेडीज अपनाना पसंद करती हैं। हालांकि, प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को संभालते हुए स्किन केयर कर पाना थोड़ा कठिन है।
समय की कमी होने के कारण इजी होम रेमेडीज ढूंढते हैं, ताकि कम समय में चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाया जा सके।
बादाम का तेल
यदि आप भी ऐसे किसी होम रिमेडी की तलाश में है, तो आज हम आपको बादाम का तेल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिस रात में सोने से पहले लगाने से सुबह खिला-खिला चेहरा नजर आएगा। इससे स्किन प्रॉब्लम ड्राइनेस की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
त्वचा के लिए फायदेमंद
बादाम का तेल त्वचा के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। इसमें विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा, फैटी एसिड और जिंक होता है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनता है।
फायदे
बादाम का तेल रुखी और बेजान त्वचा को हाइड्रेट करता है। इसमें ऑक्सीजन होता है, जिससे स्किन चमकदार बन जाता है। यह डार्क सर्कल्स को काम करता है। एंटी एजिंग गुण से त्वचा टाइट हो जाती है। सनबर्न और टैनिंग की समस्याओं से छुटकारा मिलता है, यह पिंपल्स को भी कंट्रोल करता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- यदि आप बादाम के तेल को मॉइश्चराइजर के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो 2 से 3 बूंद तेल लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर चेहरे पर लगा रहने दे और सुबह साफ पानी से धो लें।
- अगर आप इसे फेस पैक के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक टेबल स्पून बादाम का तेल के साथ एक टीस्पून शहद और एक टी स्पून, गुलाब का जल मिलाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर इसे 20 मिनट तक सुखने दें। अब गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



