सर्दियों में भी चमकदार दिखेगी त्वचा, ये 4 फेस पैक आ सकते हैं आपके काम

Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों की समस्या बढ़ जाती है, खासतौर पर त्वचा संबंधित समस्या लोगों को अक्सर परेशान करती है। इससे बचने के लिए कुछ घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है, यह 4 तरह के फेस पैक आपके काम आ सकते हैं।
Winter Skin Care

Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम अपने साथ खूब सारी खुशियां लेकर आता है यह सुहावना मौसम लोगों को बहुत पसंद होता है, लेकिन यह मौसम त्वचा और बालों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। ठंड के मौसम में हवा में नमी के कारण त्वचा और बाल रूखे हुए महसूस होते हैं, लोगों को कई प्रकार की त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सर्दियों के मौसम में बाजार में मिलने वाली कोल्ड क्रीम भी लोग अक्सर लगाते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाली क्रीम में कई प्रकार के केमिकल पाए जाते हैं, जो कई लोगों को सूट कर जाते हैं, तो वहीं कई लोगों को सूट नहीं करते हैं और त्वचा और भी ज्यादा खराब हो जाती है, ऐसे में फिर बारी आती है घरेलू उपायों की।

सर्दी के मौसम के लिए घरेलू फेस पैक (Winter Skin Care)

सर्दियों के मौसम की मार से त्वचा शुष्क और बेजान हो जाती है, चेहरे पर रूखापन और खुजली की समस्या होने लगती है। ऐसे में कुछ घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है, यह फेस पैक न केवल त्वचा के सूखेपन को कम करते हैं, बल्कि खुजली और इरिटेशन को भी खत्म कर देते हैं। चलिए जानते हैं, किन-किन फेस पैक का इस्तेमाल सर्दियों के मौसम में किया जा सकता है।

शहद का फेस पैक (Honey Face Pack)

सर्दियों में शहद का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा ही फायदेमंद माना जाता है, ना सिर्फ त्वचा के लिए बल्कि होठों के लिए भी आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच शहद में कुछ बूंद नींबू के रस की और आवश्यकता अनुसार गुलाब जल ले लें, अगर आप चाहे तो नींबू का रस स्किप भी कर सकते हैं, सिर्फ गुलाब जल मिलाने से भी फेस पैक अच्छा बन सकता है।

कॉफी का फेस पैक Coffee Face Pack)

कॉफी का इस्तेमाल सिर्फ पीने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल त्वचा को निखारने के लिए भी किया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच पिसी हुई काफी में 1 चम्मच शहद और जरूरत के अनुसार दूध मिलाएं। इन सभी सामानों को अच्छे मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।

दही का फेस पैक (Curd Face Pack)

दही, त्वचा को मुलायम बनाने का काम करता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को कम से कम 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आएगी।

बेसन का फेस पैक (Besan Face Pack)

बेसन को हमेशा ही चेहरे के लिए फायदेमंद माना जाता है। पहले के जमाने में जब साबुन नहीं हुआ करता था तो लोग बेसन से ही अपना चेहरा साफ किया करते थे। बेसन का फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं, साथ ही साथ चुटकी भर हल्दी भी मिल सकते हैं। इस पेस्ट को कम से कम 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews