काले होठों को बनाना चाहते हैं गुलाबी, इस तेल का करें इस्तेमाल, चंद हफ्तों में दिखने लगेगा असर

नारियल तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट है, जो कि प्रदूषण और हानिकारक किरणों से होठों को बचाता है। साथ ही यह फटे होठों को जल्दी ठीक करता है।
Lips Care Tips

Lips Care Tips : शरीर में कई तरह के बदलाव के कारण होठ गुलाबी से काले हो जाते हैं, जो कि देखने में बहुत ही बेकार लगते हैं। यह अमूमन बड़ी समस्या है, लेकिन अधिकतर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, क्योंकि वह यह नहीं जानते कि काले होठों को वापस कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर गुलाबी किया जा सकता है। जी हां! जैसे स्किन केयर रूटीन फुलो की जाती है। ठीक वैसे ही होठों का भी खास ख्याल रखा जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से होठों पर प्राकृतिक चमक आती है।

होठों को गुलाबी करने के लिए लोग मार्केट में उपलब्ध बहुत सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका उन्हें खास असर देखने को नहीं मिलता। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आपके होठ गुलाब के पंखुड़ियां की तरह गुलाबी हो जाएगी। हर कोई आपके होठों का राज पूछेगा।

नारियल तेल (Coconut Oil)

दरअसल, यह नारियल तेल है, जो काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। होठों के लिए भी यह रामबाण साबित होता है। यदि इसे होठों पर रेगुलर उसे किया जाए, तो इससे होठों का नेचुरल कलर वापस आ जाएगा। अपने होठों को वापस नेचुरल कलर बनाने के लिए आपको अपनी डेलीलाइफ स्टाइल में नारियल तेल को हिस्सा बनाना होगा। इसकी तीन बूंदे रोज होठों पर लगाना है, जिससे इसका नेचुरल कलर वापस आ जाएगा। इसके साथ ही कालापन भी कोसों दूर होगा।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • सोने से पहले अपने होठों को हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
  • अब नारियल तेल लेकर होठों पर हल्के से मसाज करें।
  • इसे रातभर लगा रहने दें ताकि तेल त्वचा के अंदर तक पहुंचे।

फायदे

नारियल तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट है, जो कि प्रदूषण और हानिकारक किरणों से होठों को बचाता है। साथ ही यह फटे होठों को जल्दी ठीक करता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews