Baby Name: अपनी बेटी को दें ये सुंदर नाम, दिल जीत लेगा इन नामों का अर्थ

baby name

Baby Name: जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो पूरा घर खुशियों से भर जाता है। नन्हे कदमों की आहट और किलकारी हर किसी का मन उमंग से भर देती है। बच्चों के आने के बाद घर की हर चीज को उनके हिसाब से किया जाने लगता है। उनसे जुड़ी हर चीज खास बनाने की कोशिश की जाती है।

अब जब बच्चों से जुड़ी हर चीज खास रखी जाती है तो भला उनका नाम खास क्यों ना रखा जाए। जब नन्हा बच्चा या बच्ची आती है तो सभी उसके लिए प्यार और अर्थपूर्ण नाम की तलाश करते हैं। कई बार बहुत सारे लोगों के बीच बच्चों का नाम रखने को लेकर खींचतान भी देखने को मिलती है। अगर आपके घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसे कोई प्यारा नाम देना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ सुंदर नाम की लिस्ट और उनके अर्थ लेकर आए हैं।

प्रिशा

अगर आप अपनी बच्ची के लिए कोई छोटा और प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह नाम बहुत प्यारा है। इस नाम का अर्थ ईश्वर द्वारा प्रदान की गई प्रतिभा या फिर उपहार होता है। प्रिया और प्यार भी इसके दो सुंदर अर्थ हैं।

जिशा

यह भी एक छोटा सा और बहुत प्यारा नाम है। इसका अर्थ जीने के प्रति उच्च भावना रखने वाला इंसान आशावादी व्यक्ति और कलात्मक स्वभाव का व्यक्ति होता है। प्रकृति प्रेमी को भी ये कहा जाता है।

दिविशा

यह बहुत प्यारा सा नाम है जो आप अपनी नन्ही परी को दे सकते हैं। यह माता दुर्गा का नाम है जो आपके बच्चे में अच्छे गुना का विकास करेगा।

सायशा

यह एक सुंदर नाम है जो बच्चे का जीवन रौनक से भरने वाला है। इस नाम का अर्थ चाहत होता है और जीवन के सत्य को भी यही कहा जाता है।

मिशा

यह भी छोटा सा लेकिन बहुत सुंदर नाम है। जिस पर आप बच्ची का नामकरण कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ ईश्वर का संदेश वाहक और जीवन भर खुश रहने वाला होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews