Gond ke laddu: सर्दियों में होने वाली बीमारियों से दूर रखता है गोंद का लड्डू, इस आसान रेसिपी से बनाएं झटपट

Gond ke laddu: सर्दियों में होने वाली बीमारियों से दूर रखता है गोंद का लड्डू, इस आसान रेसिपी से बनाएं झटपट

Gond ke laddu: सर्दियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखने के लिए कई प्रकार के लड्डुओं का सेवन किया जाता है। उन्हें में से एक है गोंद का लड्डू। गोंद के लड्डू एक प्रकार की पारंपरिक भारतीय मिठाई है जिसे बनाने के लिए गोंद, घी और विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया जाता है। खासतौर पर गोंद के लड्डू का सेवन सर्दियों के मौसम में किया जाता है क्योंकि यह शरीर को ताकत और गर्मी पहुंचाता है। सर्दियों के मौसम में अक्सर शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है, जिससे इम्यूनिटी कम हो जाती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में रोजाना सुबह नाश्ते में एक या दो गोंद के लड्डू जरूर खाने चाहिए। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। साथ ही साथ शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

कैसे बनाएं गोंद का स्वादिस्ट लड्डू

गोंद के लड्डू बनाने की सामग्री:

1 कप गोंद
1 कप आटा
1 कप घी
1 कप पाउडर शुगर
1/2 कप कटा हुआ ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश आदि)
1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर

गोंद के लड्डू बनाने की विधि:

1. गोंद को छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. एक पैन में घी गरम करें और उसमें गोंद डालकर धीरे-धीरे भूनें। गोंद भूनने पर वह फूल जाएगा।

3. अब इसमें आटा डालकर अच्छे से भूनें। ध्यान रहे कि आटा गोल्डन ब्राउन हो जाए, लेकिन ज्यादा डार्क नहीं होना चाहिए।

4. गैस बंद करने के बाद आटे में ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें।

5. इसके बाद घी और शुगर पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।

6. हाथ में थोड़ा सा मिश्रण लेकर उससे छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

7. इस तरह गोंद के लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं। सर्दियों के मौसम में रोजाना 1 या 2 लड्डू का सेवन करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews