पिगमेंटेशन को कहें बाय-बाय! बादाम तेल से बनाएं 2 असरदार सिरम, चमक उठेगा चेहरा

Skin Care: आजकल लोगों को अनेक प्रकार की त्वचा संबंधित समस्याएं परेशान करती रहती हैं, इन्हीं समस्याओं में से एक है पिगमेंटेशन की समस्या। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, घर पर ही बादाम तेल का इस्तेमाल कर आप आसानी से पिगमेंटेशन हटाने के लिए सीरम बना सकते हैं।
Skin Care Tips

Skin Care: पिगमेंटेशन एक ऐसी समस्या है, जो त्वचा की खूबसूरती को दिन पर दिन कम कर देती है। चेहरे पर काले धब्बे, चेहरे का कहीं काला दिखना कहीं गोरा दिखना और जिद्दी निशान न केवल आपकी रंगत को निखारते हैं, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर देते हैं।

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं या फिर पार्लर में जाकर महंगा ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही बिना ज्यादा खर्च के बिल्कुल प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर आसानी से पिगमेंटेशन को कम कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको बादाम के तेल से कुछ आसान सीरम बनाने का तरीका बताते हैं।

सामग्री:

  • एक चम्मच बादाम तेल
  • एक चम्मच रोज हिप तेल
  • दो विटामिन ई कैप्सूल

कैसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले विटामिन E के कैप्सूल को तोड़कर उसके अंदर का तेल निकाल लें। अब इसमें बाकी सभी तेलों को अच्छे से मिला लें। आप इस बनाए गए सीरम को एक गहरे रंग की कांच की ड्रॉपर बोतल में भरकर स्टोर कर सकते हैं।

रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छे से पानी से साफ करें और फिर इस सीरम की दो या तीन बूंदें अपनी स्किन पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।

सामग्री:

  • एक चम्मच बादाम तेल
  • एक चम्मच चंदन पाउडर
  • एक बड़ा चम्मच कच्चा दूध

कैसे करें इस्तेमाल

बादाम तेल, चंदन पाउडर और दूध को मिलाकर एक चिकना और थोड़ा पतला पेस्ट तैयार कर लें। इसे तुरंत स्किन पर लगाएं इसे आप दो दिन तक रेफ्रिजरेटर में स्टोर भी कर सकते है।

फिर बनाए गए सीरम की एक पतली लेयर पिगमेंटेड एरिया पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और ठंडे पानी से धो लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews