घर पर कीवी का पौधा उगाने के आसान 3 स्टेप, पाएं ताजे और स्वादिष्ट फल

कीवी एक पौष्टिक और हेल्दी फल है, जिसे आप घर पर ही आसानी से उगा सकती हैं। सही तरीका अपनाकर और थोड़ी देखभाल से कीवी का पौधा जल्दी बढ़ता है और बेहतरीन फल देता है। यहां जानें घर में कीवी उगाने के आसान स्टेप्स और टिप्स।
Kiwi Plant

कीवी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। बाजार में कीवी महंगे मिलते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से उगा सकती हैं।

बस सही बीज, सही मिट्टी और थोड़ी देखभाल की जरूरत है। यहां हम आपको बता रहे हैं तीन आसान स्टेप, जिनसे आप घर पर कीवी का पौधा लगा सकती हैं और कुछ ही समय में अपने गार्डन से ताजे कीवी का आनंद ले सकती हैं।

घर में कीवी का पौधा उगाने के आसान स्टेप

1. बीज तैयार करें और सही मिट्टी चुनें

सबसे पहले कीवी के पके हुए फल से बीज निकालें और उन्हें पानी से साफ करें। बीज को 2-3 दिन के लिए नम कपड़े में लपेटकर ठंडी जगह रखें, ताकि उनका अंकुरण हो सके। कीवी के पौधे के लिए अच्छी जल निकासी वाली, हल्की और जैविक खाद से भरपूर मिट्टी सबसे बेहतर रहती है।

2. पौधा लगाएं और सही जगह चुनें

अंकुरित बीज को छोटे गमले या पॉट में लगाएं। ध्यान रखें कि कीवी को ठंडी और हल्की धूप वाली जगह पसंद होती है। शुरुआत में पौधे को सीधी धूप से बचाएं और हल्की नमी बनाए रखें।

3. देखभाल और समय-समय पर खाद दें

कीवी का पौधा बढ़ने में समय लेता है, लेकिन सही देखभाल से यह जल्दी विकसित होता है। पौधे को सप्ताह में 2-3 बार पानी दें, लेकिन मिट्टी में ज्यादा नमी न रहने दें। महीने में एक बार ऑर्गैनिक फर्टिलाइज़र डालें, ताकि पौधा स्वस्थ और फलदार बने।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews