बस मिट्टी में दबाएं अमरूद का टुकड़ा, निकल आएंगे कई फल, जानें सही तरीका

क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक कटे हुए अमरूद से कई नए पौधे उगाए जा सकते हैं? अगर नहीं, तो ये आसान और अनोखी टेक्निक आपके लिए बेहद काम की हो सकती है।
Guava Plant

घर में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने का शौक लगभग सभी को होता है। यह शौक लोगों में अब इतना ज़्यादा बढ़ चुका है, कि लोग न सिर्फ़ वो तरह तरह के रंग बिरंगे फूलों वाले पौधे अपने घरो में लगाते हैं बल्कि मौसमी सब्ज़ियों और फलों के पौधे भी लगाते हैं। इन्हीं मौसमी फलों में से एक है अमरूद। अमरूद का फल अपनी मिठास के लिए जाना जाता है, लगभग सभी को यह फल बहुत पसंद होता है।

हालाँकि अमरूद के पौधों को घर में लगाना बहुत ही आसान होता है क्योंकि इस पौधे को ज़्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है। इसे गमले और बग़ीचे दोनों जगहों में आसानी से लगाया जा सकता है। अमरूद का पौधा कई तरीक़ों से लगाया जा सकता है, कई बार लोगों की यह शिकायत रहती है कि अमरूद का पौधा बढ़ता नहीं है, या फिर बढ़ता है लेकिन फल नहीं देता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप किस तरह से अमरूद का पौधा लगा सकते हैं साथ ही साथ उसकी देखभाल कैसे कर सकते हैं।

कैसे लगाएं अमरुद का पौधा (Guava Plant)

क्या आप जानते हैं, कि आप अमरूद के एक छोटे से टुकड़े की मदद से भी एक बड़ा पेड़ उगा सकते हैं। अमृत का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी और खाद को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब एक पका हुआ अमरूद का फल लें, और उसके निचले हिस्से को हल्का सा काटें। जिससे को आपने काटा है वहाँ पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगा लें। अब एक एलोवेरा कि पत्ती को बीच में से काट लें। अब टूथपेस्ट लगे हुए अमरुद को एलोवेरा की कटी हुई पत्ती रखें। अब इसे मिट्टी से अच्छी तरह से ढक दें। फिर अमरुद के आस पास थोड़ा सा पानी डालें।

गमले को ढकें 

इसके बाद अमरूद के गमले को किसी बर्तन की मदद से अच्छी तरह से ढक दें । अगर आपके पास इतना बड़ा बर्तन नहीं है कि आप पूरे गमले को ढक सकें, तो ऐसे में आप प्लास्टिक की शीट का इस्तेमाल भी गमले को ढकने के लिए कर सकते हैं। अब इसे कम से कम एक महीने के लिए ऐसा ही छोड़ दें। जब समय पूरा हो जाए तब आप देखेंगे कि गमले में पौधा लगने लगा है।

किस मौसम में लगाएं पौधा

अमृत का पौधा लगाने के मौसम का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। यह पौधा ज़्यादा गर्मी और ज़्यादा ठंड के मौसम में नहीं लगता है। अमरूद का पौधा लगाने के लिए फ़रवरी से मार्च और सितम्बर से अक्टूबर का महीना अच्छा जाता है।

धूप का रखें ध्यान

अमरूद के पौधों को बढ़ाने के लिए, धूप की बहुत ज़रूरत होती है। लेकिन तेज़ गर्मी में, कोशिश करें कि अमरूद के पौधों को सीधे धूप ना लगे। सीधी तेज धूप से पौधा जन सकता है।

ऑर्गेनिक खाद का करें इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आप अमरूद का पौधा अच्छे से बढ़े और मीठे मीठे फल दे, तो उसके लिए आपको ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। हर 15 दिन में एक बार पौधों में ऑर्गेनिक खाद ज़रूर डालें।

पानी का रखें ध्यान

अगर बहुत ज़्यादा गर्मी का मौसम, तो पौधों को दिन में दो बार पानी देना चाहिए। अगर मिट्टी चिकनी है, तो पानी डालने से पहले एक बार मिट्टी को छूकर चेक देना चाहिए। क्योंकि ज़्यादा पानी देना भी पौधों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews