गुड़हल में फूल नहीं आ रहे? एक बार ये तरीका आजमा लो, फिर रोज़ फूल ही फूल मिलेंगे

क्या आप भी चाहते हैं कि आपके गमले में लगा गुड़हल का पौधा हर दिन नए-नए फूलों से लदा रहे? तो आज का ये तरीका आपके लिए किसी जादू से कम नहीं, अक्सर लोग सोचते हैं कि गुड़हल में फूल कम क्यों आते हैं, लेकिन अगर पौधा सही तरीके से लगाया जाए और थोड़ी सी देखभाल सही समय पर हो, तो सिर्फ 6 महीने में ही आप देखेंगे फूलों की बहार।
गुड़हल का पौधा

गुड़हल का पौधा अपने चमकदार और बड़े-बड़े फूलों के कारण जाना जाता है। जिन भी लोगों को अपने घरों में तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाने का शौक़ होता है, वे लोग अपने घर में गुड़हल का पौधा ज़रूर लगाते हैं। गाँव में लगभग सभी के घरों में ज़्यादा जगह होती है, जिस वजह से सभी लोग ज़मीन में गुड़हल का पौधा लगा लेते हैं, लेकिन शहर में अधिकांश लोगों के घरों में ज़्यादा जगह नहीं होती है, जिस वजह से वे लोग घर की बालकनी और छत पर ही गुड़हल का पौधा लगाते हैं।

लोग अपने घर में गुड़हल का पौधा तो लगा लेते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें यह शिकायत रहती है, की अच्छी देखभाल करने के बावजूद भी पौधा अच्छे से बढ़ नहीं पा रहा है, अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो अब टेंशन लेने की कोई ज़रूरत नहीं है, हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप कैसे अपने गुड़हल के पौधों की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं।

कैसे लगाएं गुड़हल का पौधा?

गुड़हल का पौधा लगाने के लिए सबसे आसान तरीक़ा है कि आप अपने घर के पास वाली नर्सरी से एक छोटा सा पौधा ख़रीद लें, गुड़हल के पौधों में कई तरह के रंग पाए जाते हैं, आप अपनी पसंद का कोई भी रंग का पौधा ख़रीद सकते हैं।

गमले में कैसे लगाएँ गुड़हल का पौधा?

गमले में गुड़हल का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि जिस भी गमले में आप पौधा लगाने का सोच रहे है, उसका साइज़ बड़ा होना चाहिए। छोटे गमले में जड़ों को फैलने के लिए ज़्यादा जगह नहीं मिल पाती है, इसके अलावा छोटे गमले में मिट्टी की मात्रा भी कम होती है, इस वजह से पौधा ठीक से बढ़ नहीं पाता है।

गुड़हल के पौधे के लिए कैसे तैयार करें?

गुड़हल का पौधा लगाने के लिए, सबसे पहली मिट्टी का सही मिश्रण करना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए आप एक तिहाई उपजाऊ मिट्टी, एक तिहाई वर्मी कम्पोस्ट और एक तिहाई बालू को अच्छी तरह से मिला लें। यह मिश्रण पौधे की ग्रोथ के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें पर्याप्त पोषक तत्व मिले हुए होते हैं।

गुड़हल की पौधे में कितना पानी देना चाहिए?

गुड़हल के पौधों में दिन में एक बार पानी देना चाहिए। इसके अलावा इस बात का विशेष ध्यान रखें, गुड़हल के पौधों को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहाँ उन्हें पर्याप्त रोशनी मिलती रहे, ऐसा करने से पौधों को बढ़ने में मदद मिलती है, पौधा जल्द ही फूल देने लगता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews