Gudi Padwa Wishes अपनों को भेजें प्यार भरे मैसेज, खुशियों से सजेगा हिन्दू नववर्ष

Gudi Padwa Wishes: गुड़ी पड़वा नए साल की खुशियां और नई उम्मीदें लेकर आता है। इस खास मौके पर अपने प्रियजनों को प्यार भरे संदेश भेजें और उनके नए साल को और भी खास बनाएं। यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश लेकर आए हैं।
Gudi Padwa Wishes

गुड़ी पड़वा सिर्फ़ एक त्यौहार नहीं है, बल्कि नई शुरुआत, ख़ुशहाली व समृद्धि का प्रतीक भी है। महाराष्ट्र को यह प्रमुख पर्व, हिन्दू नववर्ष की शुरुआत का संदेश है जिसे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ देश भर में मनाया जाता है।

इससे दिन घर घर में गुड़ी फहरायी जाती है। नए-नए पकवान बनाए जाते हैं, घर के मुख्य द्वार पर रंगोली सजाई जाती है। यह दिन अपनों को शुभकामनाएं देने और नए साल की मंगलकामनाएं भेजने का एक बेहतरीन अवसर है।

Gudi Padwa Wishes अपनों को भेजें प्यार भरे मैसेज

अगर आप भी अपनी वॉट्सऐप, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम के लिए तरह तरह की अच्छे अच्छे नववर्ष और गुड़ी पड़वा संदेश खोज रहे हैं। तो आप बिलकुल सही जगह पर पहुँचे हैं, हम आपको ऐसी अनोखी संदेश देने जा रही है, वैसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं और अपने दिन को ख़ास बना सकते हैं।

गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं कैसे दें?

1. गुड़ी पड़वा का ये पावन त्योहार,
लेकर आया है खुशियाँ अपार,
मिलती रहें सफलता आपको हर क़दम पर,
नव वर्ष और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएँ बारम्बार।

2. आया है नववर्ष का ये शुभ अवसर,
जीवन को बना लो खुशियों का सफ़र,
रिश्तों में मिठास घोलने के लिए चख लो थोड़ी सी मिठाई,
इसी के साथ आपको गुड़ी पड़वा और नववर्ष की बधाई।

3. ये नया वर्ष लाए आपके लिए ढेर सारा उजाला,
खुल जाए आपकी क़िस्मत का बंद ताला,
खुशियों से चमक जाए आपकी ज़िंदगी ये हमारी मनोकामनाएं,
आपको नववर्ष और गुड़ी पड़वा की ढेरों शुभकामनाएं।

4. नया सवेरा लाए नई उमंग,
खुशियों से भर जाए आपका आंगन,
जीवन में आए रोशनी और ख़ुशहाली,
गुड़ी पड़वा का ये पर्व हो आपके लिए मंगलकारी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews