Hair Care Tips: बालों को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल करें कॉफी, घर पर ही तैयार करें हेयर मास्क

Hair Care Tips: कई बार बदलते मौसम की वजह से आपको हेयरफॉल, डैंड्रफ, रूखे और बेजान बालों की दिकक्त हो सकती है। ऐसे में आप कॉफी से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Hair Care Tips: बालों को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल करें कॉफी, घर पर ही तैयार करें हेयर मास्क

Hair Care Tips: मौसम में होने वाले बदलाव कई बार बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं की वजह बन सकते हैं। इससे आपको हेयरफॉल, रूसी, ड्राई स्कैल्प जैसी दिक्कतें होनी शुरु हो जाती है। कई बार लोग इसे दूर करने के लिए महंगे प्रोड्क्टस का इस्तेमाल भी करते है। लेकिन, क्या आप जानते है कि आप कॉफी की मदद से भी अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। कॉफी से तैयार हेयर मास्क आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आपके स्कैल्प पर जमी धूल, गंदगी और डैंड्रफ को साफ करता है साथ ही बालों की चमक को भी बढ़ाता है। ऐसे में आइए कॉफी से बने हेयर मास्क के बारे में जानते हैं।

बालों को लंबा करने के लिए

बालों को लंबा करने के लिए आप कॉफी से बना हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको कॉफी – 1 चम्मच, नींबू का रस- 1 चाहिए होगा। अब इन दोनों चीजों को एक बाउल में अच्छे से मिला लें। फिर इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। 20 मिनट के बाद आप अपने बालों को साफ पानी से धो लें। इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार जरूर करें।

बालों की चमक बढ़ाने के लिए

बालों की चमक बढ़ाने के लिए आप कॉफी से बना हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको कॉफी- 1 चम्मच, शहद- 1 चाहिए होगा। अब इन दोनों चीजों को एक बाउल में अच्छे से मिला लें। फिर इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। 20 से 30 मिनट के बाद आप अपने बालों को साफ पानी से धो लें। इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार जरूर करें।

दो मुंहे बालों के लिए

दो मुंहे बालों की समस्या दूर करने के लिए आपको कॉफी- 1 चम्मच, मेयोनीज- 1 चाहिए होगा। अब इन दोनों चीजों को एक बाउल में अच्छे से मिला लें। फिर बालों की लंबाई पर इस मास्क को अच्छे से अप्लाई करें। 30 मिनट के बाद आप अपने बालों को साफ पानी से धो लें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल दो हफ्ते में एक बार जरूर करें।

बालों को घना बनाने के लिए

बालों को घना बनाने के लिए आपको – कॉफी पाउडर- 1 चम्मच, 1 अंडे का सफेद हिस्सा चाहिए होगा। अब आपको कॉफी और अंडे की सफेदी को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लेना है। फिर इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लेकर उसकी लंबाई तक लगाना है। 30 मिनट के बाद आप अपने बालों को साफ पानी से धो लें।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews