बालों में प्याज का रस लगाते समय रखें इन 4 बातों का खास ख्याल, तेज होगी बालों की ग्रोथ, नहीं होगा हेयरफॉल

बालों में प्याज का रस लगाते समय रखें इन 4 बातों का खास ख्याल, तेज होगी बालों की ग्रोथ, नहीं होगा हेयरफॉल

Hair Care Tips: बालों के लिए प्याज के रस को बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह बालों को देता है और सकैल्प को क्लीन करता है। प्याज के रस का इस्तेमाल करने से रफ बाल, दोमुँहे बाल, फ्रीजि हेयर और हेयरफॉल जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। लेकिन यदि इसका उपयोग सही से न हो सब बेकार हो जाता है। इसलिए अनियन जूस का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।

सही तरीके से इस्तेमाल जरूरी 

यदि आप बालों में प्याज का रस लगा रहे हैं तो इसे सही से लगाए। प्याज के रस से अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे अपने स्कैल्प की मालिश करें। 15 से 30 मिनट तक इस बालों को छोड़ने के बाद शैंपू कर लें। ज्यादा देर तक इसे बालों पर लगाकर छोड़ना हानिकारक हो सकता है।

पैच टेस्ट करें

प्याज के रस को बालों या स्कैल्प पर लगाने से पहले एक बार इसका पैच टेस्ट जरूर कर टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा करने से आपको एलर्जिक रिएक्शन और स्किन सेंसिटिविटी की जानकारी का पता चलेगा।

तेल के साथ मिलाएं

प्याज के रस को नारियल या जैतून के तेल के साथ मिक्स करके बालों पर लगाएं। ध्यान रहे की एक भाग प्याज के रस में दो से तीन भाग तेल हो।

ताजा प्याज का करें इस्तेमाल

यदि प्याज के रस इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि यह ताजा हो। प्याज के जूस को ज्यादा दिनों तक फ्रीज़ में न रखें। ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews