हरियाली तीज 2025: चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो, बस मेकअप से पहले अपनाएं ये घरेलू उपाय

हरियाली तीज 2025 का त्योहार सिर्फ व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दिन महिलाएं सजने-संवरने में भी खास ध्यान देती हैं। अगर आप भी मेकअप से पहले चेहरा निखारना चाहती हैं, तो ये आसान फेस मास्क आज़माएं और पाएं ग्लोइंग स्किन मिनटों में।
Hariyali Teej 2025

हरियाली तीज का त्योहार (Hariyali Teej 2025) हर महिला के लिए खास होता है। यह सिर्फ पूजा-पाठ का नहीं बल्कि खुद को सजाने-संवारने और खूबसूरत दिखने का भी मौका होता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक लुक अपनाती हैं, जिसमें उनकी स्किन भी दमकती होनी चाहिए। लेकिन कई बार जल्दी-जल्दी में मेकअप करते वक्त हम स्किन की केयर को नजरअंदाज कर देते हैं।

अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप इस हरियाली तीज पर लंबे समय तक टिका रहे और स्किन से ग्लो भी झलके, तो ज़रूरी है कि आप मेकअप से पहले अपनी स्किन को एक नेचुरल फेस मास्क से तैयार करें। आइए जानें ऐसा कौन-सा फेस पैक है जो घर पर आसानी से बनकर तैयार हो जाता है और देगा आपको पार्लर जैसा निखार।

हरियाली तीज से पहले अपनाएं ये फेस मास्क रूटीन

बेसन और हल्दी का फेस पैक

हरियाली तीज पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बेसन और हल्दी का फेस पैक सबसे आसान और असरदार उपाय है। एक चम्मच बेसन में चुटकीभर हल्दी, कुछ बूंदें गुलाबजल और आधा चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ये पैक स्किन से डेड सेल्स हटाकर नैचुरल ब्राइटनेस देता है।

टमाटर और शहद

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो टमाटर और शहद का फेस मास्क आपके लिए बेस्ट रहेगा। एक टमाटर का रस निकालकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं। इससे चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल हटेगा और स्किन फ्रेश लगेगी। साथ ही पिंपल्स भी दूर होंगे।

खीरा और एलोवेरा

जब समय कम हो और स्किन को तुरंत फ्रेश लुक देना हो, तो खीरा और एलोवेरा का फेस पैक लगाएं। खीरे के रस में एलोवेरा जेल मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। इससे स्किन को ठंडक मिलेगी, रोमछिद्र साफ होंगे और आपका मेकअप स्मूद दिखेगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews