हरतालिका तीज पर इन चूड़ा सेट से सजाएं अपने हाथ, मिलेगा गॉर्जियस लुक

हरतालिका तीज के मौके पर हर महिला को श्रृंगार करते देखा जाता है। यह सुहागन महिलाओं का त्यौहार है इसलिए वह इस दिन खूब सजती संवरती हैं। चलिए हम आपको कुछ चूड़ा डिजाइन बता देते हैं, जो आपके लुक को बेस्ट बनाएंगी।
Hartalika Teej

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) एक ऐसा त्यौहार है जिस हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। महिलाओं के बीच यह काफी प्रसिद्ध है क्योंकि इस दिन वह सज संवरकर अपने सुहाग के लिए व्रत रखती हैं और पूजन पाठ करती हैं। इस दिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र की दुआ करते देखा जाता है।

हरतालिका तीज पर सजना संवरना हर महिला को पसंद आता है अगर आप भी इस दिल को खास बनाना चाहती हैं तो यह खबर आपके काम की है। जाहिर सी बात है कि यह पर्व आने वाला है तो अपने अपने लिए साड़ी तो तैयार कर ही नहीं होगी ज्वेलरी के बारे में भी सोच लिया होगा। चलिए आज हम आपको कुछ चूड़े की डिजाइन बताते हैं, जिन्हें पहन कर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

कुंदन चूड़ा सेट

अगर आप हरतालिका तीज पर अपने लोग को गॉर्जियस बनाना चाहते हैं तो कुंदन चूड़ा सेट पहना जा सकता है। हाथों में लगी मेहंदी के साथ जब आप यह चूड़ा पहनेगी तो बहुत खूबसूरत नजर आएंगी। यह आपके लुक को कॉम्प्लीमेंट करने का काम करने वाला है। इस तरह के सेट में आपको बारीक और बड़े दोनों ही कुंदन का काम देखने को मिलेगा।

कजरी चूड़ा सेट

कजरी चूड़ा साड़ी इस मौके पर पहनने के लिए बेस्ट है। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। आप इसे अपनी किसी भी साड़ी या लहंगे के साथ मैच कर सकती हैं। दरअसल इस तरह की चूड़ी में अलग-अलग रंगों के कुंदन से कारीगरी की जाती है। यह देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं और आपको रॉयल टच देने का काम करते हैं।

गोल्ड प्लेटेड चूड़ा

त्योहार के मौके पर गोल्ड प्लेटेड कुंदन जुड़ा सेट भी बेस्ट रहेगा। आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ इसे पहन सकती हैं। आप के आउटफिट का जो कलर है, उसी रंग पर सजे हुए कुंदन वाला सेट मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह से आप इसे खरीद सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews