Health Tips: सर्दियों में घुटनों के दर्द से हैं परेशान? ये 5 उपाय समस्या से दिलाएंगे निजात

Health Tips

Health Tips for Knee Pain: सर्दियों के मौसम में बढ़ती उम्र के लोगों को अक्सर ही शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे जैसे मौसम बदलता है वैसे वैसे शरीर में समस्या बढ़ती है। इस समय में कुछ लोग घुटने दर्द की परेशानी का सामना भी करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पारा लुढ़कने की वजह से शरीर मुख्य अंगो को गर्म करने के लिए अपनी सारी ऊर्जा लगाने लगता है। जिससे बाकी हिस्सों में गर्माहट कम होने लगती है।

तापमान की कमी के चलते घुटनों में मौजूद रक्त वाहिनी भी सिकुड़ने लगती है जिससे दर्द होने लगता है। वहीं जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या है या फिर उनकी सर्जरी हुई है उन्हें भी इस मौसम में समस्या होती है। 40 साल की उम्र से ज्यादा वाले लोगों को सर्दियों में घुटने दर्द की समस्या आम तौर पर परेशान करती है। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताते हैं जिनसे आप दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

घुटना दर्द से ये Health Tips देंगी छुटकारा

  • सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखना बहुत जरूरी है।इसके लिए सक्रिय बने रहें और एक जगह से दूसरी जगह पर चलना फिरना जारी रखें। ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने की कोशिश करें और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर स्थान दें। योगा के साथ गर्म पूल में स्विमिंग भी की जा सकती है।
  • सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़े पहनना कभी ना भूलें। स्वेटर और जैकेट तो हम पहन ही लेते हैं लेकिन हाथों को गर्म रखने के लिए ग्लव्स और सिर को ठंडी हवा से बचाने के लिए टोपी पहनना भी बहुत जरूरी है। इस समय अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें।
  • सर्दियों में गुनगुनी धूप बहुत ही फायदेमंद होती है। इससे शरीर को गर्माहट मिलती है और सूरज से मिलने वाला विटामिन डी वैसे भी शरीर के लिए फायदेमंद है।जब भी मौका मिले धूप निकलने के दौरान बाहर जरूर निकले।
  • घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए पर्याप्त नींद एक बहुत जरूरी उपाय है। तनाव और डिप्रेशन भी दर्द का कारण हो सकते हैं इसलिए नेगेटिव एनर्जी को हमेशा खुद से दूर रखें और हमेशा पॉजिटिव सोचे। इसके लिए मेडिटेशन का सहारा भी लिया जा सकता है।
  • घुटने दर्द की समस्या के दौरान शरीर पर अनावश्यक दबाव देने की कोशिश ना करें। झुककर किसी भारी चीज को उठाने का प्रयास ना करें। बहुत जरूरी हो तो किसी की सहायता ली जा सकती है। ऐसे वजन उठाना घुटनों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • दर्द से छुटकारा पाने के लिए हेल्दी डाइट भी बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि प्रोटीन युक्त चीजों और हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा कर सकें। इससे सिर्फ घुटनों के दर्द से छुटकारा मिलेगा बल्कि शरीर भी स्वस्थ्य बना रहेगा।

(Disclaimer- इस लेख में दी गई डिटेल्स सामान्य जानकारी पर आधारित है। अपनाने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।MP Breaking News इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews