बालों में जबरदस्त शाइन चाहिए? गुड़हल का तेल लगाएंगे तो बाल ऐसे चमकेंगे कि सब नजरें टिक जाएंगी

बदलते मौसम में बालों का गिरना, रूखापन और चमक खोना हर महिला की आम समस्या है। ऐसे में गुड़हल का तेल बालों को जड़ से मजबूत, लंबा और नेचुरल शाइनिंग देने वाला सबसे असरदार घरेलू उपाय माना जाता है, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका।
Hibiscus Oil

क्या आपने भी नोटिस किया है कि मौसम बदलते ही बालों की हालत बिगड़ने लगती है? कभी बाल झड़ जाते हैं, कभी रूखे हो जाते हैं और कभी उनकी चमक ऐसे गायब हो जाती है जैसे कभी थी ही नहीं। बाजार के महंगे हेयर प्रोडक्ट्स भी कई बार काम नहीं करते क्योंकि उनमें मौजूद केमिकल्स बालों को अस्थायी राहत तो देते हैं, लेकिन लंबे समय तक फायदा नहीं पहुंचा पाते। ऐसे में महिलाओं के मन में यही सवाल उठता है, आखिर ऐसा क्या लगाया जाए कि बाल फिर से प्राकृतिक रूप से खूबसूरत दिखें?

यही वजह है कि हाल के दिनों में एक घरेलू नुस्खा सोशल मीडिया से लेकर ब्यूटी एक्सपर्ट्स तक हर जगह चर्चा में है, गुड़हल का तेल (Hibiscus Oil)। यह तेल न सिर्फ बालों की जड़ों को पोषण देता है, बल्कि टूटते, बेजान और चमक खो चुके बालों को फिर से हेल्दी बनाता है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स भी इसे सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय मानते हैं। आइए जानते हैं कि गुड़हल का तेल बालों के लिए इतना जादुई क्यों माना जाता है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है।

बालों के लिए गुड़हल का तेल क्यों है फायदेमंद?

गुड़हल (Hibiscus) को भारत में सदियों से बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद में इसे बालों की ग्रोथ, मजबूती और चमक के लिए सबसे असरदार माना गया है। गुड़हल के फूल और पत्तियां दोनों ही विटामिन C, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो बालों में नेचुरल शाइन लाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। गुड़हल का तेल लगाने से खोपड़ी की सूखी त्वचा को राहत मिलती है, डैंड्रफ कम होता है और बाल जड़ों से मजबूत बनने लगते हैं। कई महिला एक्सपर्ट इसे शाइनिंग हेयर का सीक्रेट फॉर्मूला भी कहती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स क्यों सलाह देते हैं गुड़हल का तेल?

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा का कहना है कि गुड़हल का तेल बालों के लिए एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। अगर इसे सही तेलों के साथ मिलाकर लगाया जाए तो यह बालों की ग्रोथ दोगुनी कर सकता है और टूटते बालों को कुछ ही हफ्तों में नियंत्रित कर देता है। उनके अनुसार, गुड़हल का तेल इन समस्याओं के लिए सबसे ज़्यादा कारगर है, बालों का झड़ना, बालों का रूखापन, बालों की धीमी ग्रोथ, दोमुंहे बाल, स्कैल्प का ड्राय होना, बालों की शाइन खत्म होना, बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले हेयर ऑयल के मुकाबले गुड़हल का तेल पूरी तरह प्राकृतिक और सुरक्षित माना जाता है।

घर पर कैसे बनाएं गुड़हल का तेल ?

आजकल हर कोई चाहता है कि वह बिना केमिकल वाले, प्राकृतिक चीजों से अपने बालों का इलाज करे। गुड़हल का तेल घर पर ही बहुत आसानी से बन जाता है और इसका असर बाजार के किसी भी महंगे हेयर ट्रीटमेंट से बेहतर हो सकता है।

बेस ऑयल तैयार करें
एक कटोरी में नारियल का तेल निकालें। इच्छानुसार जैतून का तेल भी मिला सकती हैं। ये दोनों तेल बालों में गहराई से जाकर पोषण देते हैं और गुड़हल के गुणों को स्कैल्प में अच्छे से पहुंचाते हैं।

गुड़हल का तेल मिलाएं
अब इसमें 2–3 चम्मच गुड़हल का तेल या गुड़हल का फूल अच्छी तरह उबालकर निकाला गया अर्क मिलाएं। अगर आप फूल इस्तेमाल कर रही हैं, तो उन्हें नारियल के तेल में हल्का गर्म करके भी मिला सकती हैं।

स्टोर करें
इस मिश्रण को एक कांच की बोतल में भरकर रख लें। यह हफ्तों तक खराब नहीं होता और जैसे-जैसे पुराना होता है, इसकी गुणवत्ता और असरदारी बढ़ती जाती है।

गुड़हल का तेल लगाने का सही तरीका

1. बालों को सुलझाकर सेक्शन बनाएं
पहले बालों को कंघी से अच्छी तरह सुलझाएं। अब बीच से पार्टिशन करें और बालों को दो हिस्सों में बांट लें।

2. जड़ों में हल्के हाथ से मसाज
तेल की कुछ बूंदें उंगलियों पर लें और जड़ों में हल्के हाथ से मसाज करें। यह बेहतर ब्लड सर्कुलेशन करता है, जिससे तेल जल्दी असर करता है।

3. हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं
बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 बार तेल लगाएं। इसे कम से कम 40 मिनट तक बालों में रहने दें। अगर चाहें, तो रातभर लगाने के बाद अगले दिन शैंपू कर सकती हैं।

4. माइल्ड शैंपू इस्तेमाल करें
तेल लगाने के बाद किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें ताकि बालों की प्राकृतिक नमी बनी रहे।

गुड़हल का तेल बालों में शाइन कैसे लाता है?

  • गुड़हल में मौजूद विटामिन C स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और बालों में नैचुरल ग्लो बढ़ाता है।
  • ये बालों की जड़ में प्रोटीन बनाते हैं, जिससे बाल मोटे और मजबूत बनते हैं।
  • इससे बाल टूटते नहीं, नमी बनी रहती है और उनमें नेचुरल शाइन दिखाई देती है।
  • •तेल में मौजूद फैटी एसिड बालों को मुलायम बनाते हैं
  • नारियल और जैतून के तेल के साथ मिलने पर यह असर दोगुना हो जाता है।

किन बातों का ध्यान रखें?

  • पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें, अगर आपको किसी तरह की एलर्जी हो, खुजली हो या लाल दाने दिखें, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद करें।
  • ज्यादा देर तक तेल न रखें, अगर स्कैल्प बहुत ऑयली है, तो तेल रातभर न छोड़ें। इससे रूसी बढ़ सकती है।
  • गर्म पानी से बाल न धोएं, तेल लगाने के बाद गर्म पानी बालों को रूखा कर देता है और असर कम कर देता है।
  • केमिकल वाले शैंपू से परहेज करें, सल्फेट और पैराबेन वाले शैंपू तेल का फायदा कम कर देते हैं।

क्या गुड़हल का तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाता है?

कई शोध बताते हैं कि गुड़हल में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। इससे बालों की जड़ें एक्टिव होती हैं, और नई हेयर ग्रोथ शुरू होती है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर गुड़हल का तेल 4–6 हफ्तों तक नियमित लगाया जाए, तो बालों की ग्रोथ में स्पष्ट फर्क दिखाई देता है।साथ ही, दोमुंहे बाल भी धीरे-धीरे खत्म होते हैं और बाल घने दिखने लगते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews