Holi: इन चीजों के इस्तेमाल से होली में नहीं होगी Diabetes ग्रसित के खाने में मिठास की कमी

Holi: इन चीजों के इस्तेमाल से होली में नहीं होगी Diabetes ग्रसित के खाने में मिठास की कमी

Happy Holy concept showing Indian assorted sweets like jalebi, gujiya, than, ras malai with holi colours and pichkari, isolated over white background

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। Diabetes जिसे  शुगर के नाम से भी जाना जाता है बुरी  बीमारी होती है। इससे लोगों के जीवन से मालूम मिठास ही चली जाती है  और वह आमतौर पर बाजार में मिलने वाले मिठाइयों का सेवन नहीं कर पाते।  जैसा कि हम जानते हैं की होली गुजियें,  मालपुए और अन्य मीठे पकवानों का त्योहार है।  यह त्यौहार मिठाइयों और पकवानों के लिए ही प्रसिद्ध है।  रंगों में जब तक  मिठाई की मिठास घोली जाए तब तक या फीकी पड़ती है। आज हम आपको कुछ ऐसे शुगर  सब्सीट्यूट (sugar substitute) के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल इस साल होली के पकवानों में कर सकते हैं और अपने प्रियजनों और परिवार के सदस्य जो डायबिटीज से ग्रसित है, उनको यह पकवान खिला भी सकते हैं।

यह भी पढ़े… Holi Self Care Tips: होली खेलने से पहले और होली खेलने के बाद ये काम करना बिलकुल न भूलें

स्टेविया ( stevia)

Stevia एक नेचुरल  स्वीटनर है, जिसे खाने में डालने से खाने में मिठास आ जाती है।  यह दिखने में क्रिस्टल के जैसा होता है जिसका इस्तेमाल आप खाने में कर सकते हैं।  यह बहुत ही ज्यादा प्यूरीफाइड समाग्री होती है। कैलोरी फ्री होता है और इससे ब्लड शुगर लेवल की मात्रा भी नहीं बढ़ती। हालांकि इसकी कीमत आमतौर के चीनी  में ज्यादा होती है लेकिन आप इसे बाजारों में खरीद सकते हैं।

टेगाटॉस ( Tagatose)

Tagatose का इस्तेमाल भी खाने में मिठास बनाने के लिए किया जाता है।  यह एक प्रकार का फ्रुक्टोज होता है।  सेब, संतरा और पाइनएप्पल जैसे फलों में भी यह पदार्थ पाया जाता है।  इसमें भी काफी कम मात्रा में कैलरी होती है।  यह मोटापे को भी घटाने का काम करता है और ब्लड शुगर लेवल को भी नहीं बढ़ाता।

यह भी पढ़े… Lifestyle: इन तीन तरीकों से बहुत आसानी से बाल, चेहरे और हाथों से उतारें होली का रंग

अस्पटर्म ( Aspartame)

यह एक प्रकार का आर्टिफिशियल स्वीटनर है।  यह यह आमतौर पर मिलने वाले शक्कर से 200 गुना ज्यादा मीठा होता है।  और कई दुकानों पर भी आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है।  हालांकि इसका इस्तेमाल बेकिंग में अच्छे से नहीं किया जा सकता लेकिन, इसका इस्तेमाल होली में बने पकवानों के में किया जा सकता है।

सैक्रिन (sacchrin)

यह आर्टिफिशियल स्वीटनर सबसे ज्यादा मिलने वाले प्रोडक्टस में से एक है।  जो नॉर्मल शक्कर के मुकाबले 500 से अधिक गुना ज्यादा मीठा होता है।  इसका भी इस्तेमाल पकवानों में किया जा सकता है।

सक्रलोज ( sucralose)

यह भी एक प्रकार का आर्टिफिशियल स्वीटनर होता है, जो सक्रोसे बना होता है।  इसमें भी काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है और इसका इस्तेमाल भी पकवानों में किया जा सकता है।

फलों से भी बढ़ा सकते है खाने की मिठास

कई फल ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल खाने में मिठास बढ़ाने के लिए किया जाता है।  जैसे कि ड्राइफ्रूट्स, चेरी, किशमिश अंजीर, apricots इत्यादि। केले का भी इस्तेमाल मालपुए बनाने में लोग करते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews