ग्लोइंग स्किन चाहिए? इन दिनों वायरल हो रहा है Black Mask, जानें सच में कितना असरदार है

चेहरा गोरा, साफ़ और ग्लास-स्किन जैसा बनाने का दावा करने वाला Black Mask सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। जानें क्या यह सच में स्किन को ग्लो देता है, कैसे बनता है और इसे लगाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।
Black Mask

चेहरा गोरा और चमकदार बनाने के लिए लोग हमेशा कुछ नया ट्राई करते ही रहते हैं। कभी टमाटर का फेस पैक, कभी चावल का आटा, तो कभी दही-हल्दी। लेकिन पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर एक और चीज़ तेजी से वायरल हुई है, ब्लैक मास्क (Black Mask)। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक, हर जगह इसकी चर्चा है। कई ब्यूटी इन्फ्लुएंसर दावा कर रहे हैं कि यह घर पर तैयार किया जाने वाला ब्लैक फेस मास्क त्वचा को बेहद कम समय में उजला और चमकदार बनाता है।

इस मास्क की खास बात यह है कि यह चावल के आटे, अलसी (Flaxseeds) और एक्टिवेटेड चारकोल जैसे घरेलू और प्राकृतिक चीज़ों से तैयार होता है। लोग दावा कर रहे हैं कि यह स्किन को तुरंत साफ करता है, पिगमेंटेशन कम करता है और चेहरा एकदम निखरा हुआ दिखाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह वाकई इतना असरदार है? क्या यह हर स्किन टाइप को सूट करता है? और इसे लगाने का सही तरीका क्या है? आइए इस ब्लेक मास्क की पूरी कहानी विस्तार से समझते हैं, उसके फायदे, उपयोग, सावधानियाँ और उससे मिलने वाला असली ग्लो।

Black Mask क्या है और यह स्किन पर कैसे काम करता है?

Black Mask कोई मार्केट में मिलने वाला साधारण फेस पैक नहीं, बल्कि एक घर पर बनने वाली स्किन-ब्राइटनिंग रेसिपी है। इसमें तीन मुख्य चीजें शामिल होती हैं, चावल का आटा, अलसी (flaxseeds) और अक्सर एक्टिवेटेड चारकोल।

ब्लैक मास्क के पीछे का साइंस

चावल का आटा स्क्रब की तरह काम करता है और त्वचा की सतह पर जमा डेड स्किन हटाता है। अलसी के बीज (Flaxseeds) जेल जैसा टेक्सचर देते हैं जो स्किन को टाइट और हाइड्रेट करता है। चारकोल त्वचा से गंदगी, ऑयल और टॉक्सिन खींचकर बाहर निकालता है। इन तीनों की ताक़त मिलकर स्किन को साफ़, ब्राइट और ग्लोइंग बनाती है।

कैसे बनाएं Black Mask?

1. अलसी का जेल तैयार करें
एक कटोरी पानी में 2 बड़े चम्मच अलसी डालें और धीमी आंच पर पकाएं। कुछ देर बाद गाढ़ा और चिपचिपा जेल तैयार हो जाएगा।

2. चावल का आटा मिलाएं
एक बाउल में 1 चम्मच राइस फ्लोर डालें और उसमें 1–2 चम्मच अलसी का जेल मिला दें।

3. एक्टिवेटेड चारकोल मिलाएं
यदि आप ब्लैक मास्क का रंग और प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं, तो आधा चम्मच चारकोल पाउडर मिलाएं।

4. अच्छी तरह मिक्स करें
स्मूद पेस्ट बनाएं ताकि यह चेहरे पर आसानी से लग सके।

5. चेहरे पर लगाएं
इसे साफ चेहरे पर ऊपर की ओर स्ट्रोक में लगाएं और 15–20 मिनट छोड़ दें।

6. हल्के हाथों से रगड़ते हुए हटाएं
इससे डेड स्किन और जमी गंदगी निकल जाती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews