कम बजट में पार्टनर संग बिताना चाहते हैं क्वालिटी टाइम, बेस्ट रहेगी ये रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन

हनीमून पर जाने वाला हर कपल ऐसी जगह की तलाश करता है। जहां पर वह शांत वातावरण में समय गुजार सके। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी लोकेशन बताते हैं। जहां पर आप बजट में अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
Honeymoon Destinations

शादी के बाद हर कपल हनीमून (Honeymoon Destinations) पर जाने का प्लान बनाता है। वैसे ये प्लानिंग शादी के बाद नहीं बल्कि पहले ही बन जाती है कि कहां पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करना है। शादी के बाद अपने नए पार्टनर के साथ किसी नई जगह को एक्सप्लोरर करना काफी एक्साइटिंग होता है। ये ऐसा समय होता है जो दो लोग पार्टनर के तौर पर जिंदगी भर याद रखते हैं।

वैसे आजकल जिस तरह की शादी होती है उसमें लोगों का बजट काफी ज्यादा ऊपर चला जाता है। आउटफिट से लेकर डेकोरेशन, खाना, इनविटेशन और शादी से जुड़ी हर चीज काफी महंगी हो चुकी है। इस हिसाब से जो खर्चा होता है वह बजट को थोड़ा गड़बड़ जरूर कर देता है। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हैं। जहां पर आप कम बजट में अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही शानदार लोकेशन के बारे में बताते हैं।

शिलांग (Honeymoon Destinations)

यह बहुत ही खूबसूरत जगह है जो शादी के बाद हनीमून के लिए परफेक्ट है। इसे ईस्ट का स्कॉटलैंड कहा जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो यहां की मनमोहक वादियों में कुछ इस तरह से खो जाएंगे कि आपका वापस आने का मन ही नहीं करेगा।

ऊटी

पार्टनर के साथ खूबसूरत समय गुजारना चाहते हैं तो ऊटी भी बेस्ट जगह है। इसे क्वीन ऑफ हिल स्टेशन के नाम से पहचाना जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो चाय के बागान, शांत झील और धुंध से ढकी पहाड़ियां आपका दिल जीत लेगी। यहां साल भर मौसम ठंडा बना रहता है। आप यहां टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं। बोटिंग कर सकते हैं और कॉफी चॉकलेट का स्वाद भी ले सकते हैं। यहां ऊटी लेक, बॉटनिकल गार्डन, रोज़ गार्डन मौजूद है।

अंडमान निकोबार

अंडमान निकोबार बहुत ही खूबसूरत द्वीप समूह है। यहां आप सफेद रेत के बीच, नीले पानी और नारियल के पेड़ों को निहार सकते हैं। अगर आपको कम भीड़भाड़ के बीच शांत वातावरण में रोमांटिक समय गुजारना है तो यह जगह बेस्ट है। आप यहां स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग जैसे वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। यहां पर हैवलॉक आईलैंड, नील आईलैंड, एलिफेंट बीच, चिड़िया टापू, बारटांग आइलैंड मौजूद है।

कुर्ग

यह कर्नाटक का बहुत ही खूबसूरत स्थान है जो हनीमून कपल के लिए बेस्ट है। यहां की हसीन वादियों के बीच आप पार्टनर के साथ रोमांटिक लम्हे सजा सकते हैं। यहां पर कॉफी के घने बागान, झरने और हसीन वादियां मौजूद है। कॉफी लवर्स के लिए यह जगह स्वर्ग से काम नहीं है। यहां पर एबी फॉल्स, राजा की सीट, कॉफी एस्टेट वॉक, नागरहोल नेशनल पार्क मौजूद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews