इन इशारों से जानिए लड़की आपको पसंद करती है या नहीं, जानिए सच

लड़कियां फ्लर्ट कैसे करती हैं? ये सवाल कई लड़कों के मन में होता है। दरअसल, लड़कियों का फ्लर्ट करने का तरीका काफी स्मार्ट और इशारों भरा होता है। अगर आप समझदारी से ध्यान दें, तो उनके कई छोटे-छोटे हावभाव बहुत कुछ कह जाते हैं। आइए जानते हैं इनके पीछे की दिलचस्प बातें।
Relationship

फ्लर्टिंग सिर्फ लड़के ही नहीं करते, लड़कियां भी इस गेम में किसी से कम नहीं होतीं। फर्क बस इतना होता है कि लड़कियां इसे बहुत ही सलीके और स्टाइल के साथ करती हैं। वो बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह जाती हैं। अगर आपने भी कभी सोचा है कि कोई लड़की आपको पसंद करती है या नहीं, तो उसके हावभाव को समझना सीखिए।

लड़कियां जब फ्लर्ट करती हैं तो वो सीधी बात नहीं करतीं, बल्कि इशारों में खेल खेलती हैं। जैसे बार-बार आंखों से कॉन्टैक्ट बनाना, बात करते वक्त मुस्कुराना, या हल्के से छेड़ना, ये सब उनके फ्लर्ट करने के तरीके होते हैं। कुछ लड़कियां सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं, खासकर आपकी पोस्ट्स पर। उनकी बॉडी लैंग्वेज, आपकी मौजूदगी में उनका एक्स्ट्रा खुश होना, ये सब फ्लर्टिंग के संकेत हो सकते हैं।

लड़कियों के फ्लर्ट करने के आम इशारे

कुछ आम इशारे जिनसे आप समझ सकते हैं कि लड़की फ्लर्ट कर रही है, जैसे जब कोई लड़की आपकी हर बात में दिलचस्पी लेने लगे, छोटी-छोटी चीज़ों पर कॉम्प्लिमेंट देने लगे, या अकेले में बात करने का बहाना बनाए, तो समझ जाइए कुछ तो है। आंखों में आंखें डालकर बात करना और थोड़ी शर्माना भी इसी कैटेगरी में आता है।

कई बार लड़कियां दोस्तों के बीच आपकी तारीफ करती हैं या आपके सामने मजाक में कुछ कह जाती हैं, लेकिन असल में वो आपको खास फील कराना चाहती हैं। यहां तक कि आपकी आदतों को नोटिस करना, और उन्हें दोहराना भी फ्लर्टिंग का हिस्सा हो सकता है।

सोशल मीडिया पर फ्लर्टिंग के तरीके

आज के डिजिटल दौर में लड़कियां ऑनलाइन भी फ्लर्ट करना सीख गई हैं। अगर कोई लड़की आपकी हर स्टोरी पर रिएक्शन देती है, फोटोज पर कॉमेंट करती है, या फिर देर रात चैटिंग में इन्ट्रेस्ट दिखाती है, तो ये भी एक तरीका है आपको इमोशनली कनेक्ट करने का।

कुछ लड़कियां इंटेंशनली अपने स्टेटस या स्टोरीज में आपके पसंदीदा गानों या कोट्स को शेयर करती हैं, ताकि आप उन्हें नोटिस करें। इतना ही नहीं, अगर वो अपनी पर्सनल बातें शेयर करने लगे या आपको अपने करीब लाने की कोशिश करें, तो साफ है कि वो आपमें दिलचस्पी ले रही हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews