गमले में लगाना चाहते हैं आक का पौधा, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स

Aak Plant: गमले में आक का पौधा लगाना चाहते हैं? अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और देखें कैसे आपका पौधा तेजी से बढ़ेगा! सही तरीके से रोपण से मिलेगा स्वस्थ और खूबसूरत पौधा।
Aak Plant

Aak Plant: आक एक सुंदर और औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है। यह पौधा भारत में कई जगहों पर पाया जाता है। यह पौधा खासतौर पर अपनी विशाल पत्तियों, सुंदर फूलों और दूधिया रस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इस पौधे का धार्मिक महत्व भी बहुत है। इस पौधे से निकलने वाले दूधिया रस को कई औषधीय गुणों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

अगर आप भी इस पौधे को अपने घर में लगाना चाहते हैं, और आप ऐसा सोचते हैं कि शायद इस पौधे को गमले में लगाना मुश्किल होता है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है आप बेहद ही आसान तरीकों से इसे अपने घर के गमले में लगा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि कैसे आप आसानी से आक के पौधे को घर में लगा सकते हैं तो चलिए जानते हैं।

 कैसे लगाएं आक का पौधा (How to grow Aak Plant)

मध्यम आकार का गमला लें

आक का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले एक मध्यम आकार का गमला लें। गमले का आकार पौधे के आकार के अनुसार होना चाहिए ना ज्यादा बड़ा होना चाहिए ना ही ज्यादा छोटा होना चाहिए। क्योंकि अगर छोटा गमला लेंगे तो पौधे की जड़ों के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाएगी और वहीं अगर बड़ा गमला लेंगे तो वह अतिरिक्त मिट्टी को बनाए रखेगा, जिससे पानी जमा हो सकता है और ऐसे में पौधे की जड़े सड़ सकती है इसलिए मध्यम आकार का गमला चुनना ही सबसे अच्छा माना जाएगा।

मिट्टी और गोबर की खाद का मिश्रण तैयार करें

इसके बाद आक के पौधे के लिए मिट्टी और गोबर की खाद का मिश्रण तैयार करें। एक मध्यम आकार के गमले में बराबर मात्रा में उपजाऊ मिट्टी और अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर की खाद को मिला लें। यह मिश्रण पौधे को पोषण प्रदान करेगा और इसकी वृद्धि को बढ़ावा देगा। गोबर की खाद में मौजूद पोषक तत्व पौधे की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करेंगे और पौधे को स्वस्थ रखेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि गोबर की खाद अच्छी तरह से सड़ी हुई होनी चाहिए ताकि पौधे को कोई नुकसान न पहुंचे।

जल निकासी छेद करें

गमले में जल निकासी के छेद पर एक पत्थर रखकर ये मिट्टी भर दें। यह एक सबसे जरूरी कदम है ताकि गमले में पानी जमा ना हो। जब आप गमले के निचले हिस्से में एक पत्थर रखते हैं तो यह मिट्टी को छेद को पूरी तरह से बंद करने से रोकता है। ऐसा करने से अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल जाता है और पौधे की जड़ें सड़ने से बच जाती है। पत्थर के ऊपर मिट्टी भरने से पहले यह जांच कर लें की मिट्टी का मिश्रण अच्छी तरह से मिला हुआ है या नहीं।

इस तरह रोपें पौधा

इसके बाद गमले के बीच में आक के एक छोटे पौधें को रोप दें। पौधे को गमले के केंद्र में रखें और उसके चारों ओर से मिट्टी को हल्के हाथों से दबाएं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि पौधा सीधा खड़ा रहे और मिट्टी से अच्छी तरह से जुड़ जाए। इस बात का ध्यान रखें कि पौधे की जड़ें मिट्टी के अंदर पूरी तरह से दब जाएं। इसके बाद पौधे में हल्का-हल्का पानी दें, इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में पानी न दें, इससे मिट्टी गीली हो सकती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews