सफेद बाल अब नहीं दिखेंगे, प्याज के छिलकों वाला ये घरेलु शैंपू करेगा जादू

समय से पहले सफेद हो रहे बाल लाखों लोगों की टेंशन बन चुके हैं। ऐसे में प्याज के छिलकों से बना घरेलू शैंपू एक नैचुरल समाधान बनकर उभर रहा है, जो बिना केमिकल के सफेद बालों को काला करने में बेहद असरदार माना जा रहा है।
Onion Peel Shampoo

कभी बालों में हाथ फिराया और उंगली पर एक दो सफेद बाल आ गए यकीन मानिए, यही पल कई लोगों के अंदर हल्की-सी घबराहट पैदा कर देता है। पहले लोग 40–45 की उम्र में सफेद बाल देखना शुरू करते थे, लेकिन अब 18–25 साल के युवाओं में भी समय से पहले सफेद बालों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव और पोषण की कमी की वजह से बालों में मेलेनिन कम होने लगता है, और सफेद बाल दिखने लगते हैं।

ऐसे में लोग बाज़ार के केमिकल वाले हेयर कलर और महंगे ट्रीटमेंट से लेकर दादी-नानी के घरेलू नुस्खों तक सब आजमा लेते हैं। पर जो तरीका इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है प्याज के छिलकों से बना नैचुरल शैंपू। लोग इसे ग्रे हेयर का घरेलू रामबाण तक कहने लगे हैं, क्योंकि इसकी सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ सफेद बालों को काला नहीं करता, बल्कि बालों की जड़ों से हेल्थ भी सुधारता है।

प्याज के छिलकों वाला शैंपू सफेद बालों पर कैसे करता है असर?

प्याज के छिलकों को ज्यादातर लोग कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इन छिलकों में मौजूद क्वेरसेटिन और सल्फर यौगिक बालों के प्राकृतिक पिग्मेंट यानी मेलेनिन को बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि प्याज के छिलकों से बना शैंपू सफेद बालों को धीरे-धीरे काला करने में मदद करता है।

  • इसमें मौजूद पोषक तत्व क्या करते हैं?
  • सल्फर जड़ों को मजबूत करता है
  • एंटीऑक्सीडेंट्स डैमेज रोकते हैं
  • क्वेरसेटिन मेलेनिन को फिर से एक्टिव करने में मदद करता है
  • नेचुरल पिगमेंट बालों में हल्का-सा ब्राउन-ब्लैक टिंट छोड़ते हैं

प्याज के छिलकों का नैचुरल शैंपू कैसे तैयार होता है?

सामान

  • प्याज के सूखे छिलके
  • पानी
  • शैंपू बेस

तरीका

  • छिलकों को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखाएं।
  • इन्हें पानी में उबालें, जब तक पानी हल्का ब्राउन न हो जाए।
  • इस अर्क को ठंडा कर छान लें।
  • तैयार अर्क को माइल्ड शैंपू में मिलाएं।
  • यह शैंपू 30–40 दिनों में स्पष्ट बदलाव दिखाना शुरू करता है, क्योंकि बालों का मेलेनिन धीरे-धीरे रिकवर होता है।

क्या यह शैंपू सिर्फ सफेद बालों को काला करता है या और भी फायदे हैं?

  1. इसमें मौजूद सल्फर जड़ों को मजबूती देता है और हेयरफॉल कम होता है।
  2. इसके एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प की गंदगी और फंगल इन्फेक्शन को कम करते हैं।
  3. नियमित उपयोग से स्कैल्प में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे नए बाल उगने की संभावना बढ़ती है।
  4. इस शैंपू से बाल सिर्फ काले नहीं होते, बल्कि उनमें कुदरती शाइन और मुलायमपन भी आ जाता है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews