आम की गुठली बन सकती है सौंदर्य का खजाना! स्किन और हेयर केयर में ऐसे करें उपयोग

आम की गुठली को बेकार समझकर फेंकने की गलती न करें, क्योंकि इसमें छुपे हैं ब्यूटी सीक्रेट्स। स्किन ग्लो से लेकर बालों के झड़ने तक के लिए आम की गुठली हो सकती है रामबाण इलाज। जानें इसे स्किन और हेयर केयर में कैसे करें इस्तेमाल।
Skin

ज्यादातर लोग आम खाकर उसकी गुठली फेंक देते हैं, जबकि यही गुठली स्किन (Skin) और हेयर (Hair) के लिए नेचुरल ट्रीटमेंट का काम कर सकती है। आम की गुठली में मौजूद पोषक तत्व आपकी त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

आज के दौर में जब हर कोई केमिकल-फ्री ब्यूटी सॉल्यूशन ढूंढ रहा है, ऐसे में मेकअप या महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खों पर भरोसा करना बेहतर विकल्प बन गया है। आइए जानते हैं कैसे आम की ये सादी सी गुठली आपके ब्यूटी रूटीन में शामिल हो सकती है।

स्किन और हेयर के लिए आम की गुठली का कमाल

1. ड्राय स्किन के लिए नेचुरल मॉइश्चराइज़र

आम की गुठली का तेल ड्राय और बेजान स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करते हैं और त्वचा की एजिंग को धीमा करते हैं।

इसका तेल रात को सोने से पहले चेहरे पर हल्के हाथों से लगाने से स्किन सुबह तक सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहती है। गुठली को धूप में सुखाकर उसका बीज निकाल लें और पीसकर उसमें थोड़ा नारियल तेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

2. हेयर फॉल और डैंड्रफ का घरेलू इलाज

आम की गुठली का तेल बालों के झड़ने और डैंड्रफ की समस्या में असरदार माना जाता है। इसके तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और बालों की जड़ों को मज़बूती देते हैं। गुठली को सुखाकर उसके बीज से तेल निकालें या पाउडर बनाएं। इसे सरसों या नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प में मसाज करें और एक घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

3. होंठों और फटी एड़ियों के लिए भी है कारगर

आम की गुठली का तेल लिप बाम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके नैचुरल फैटी एसिड्स होंठों को मुलायम रखते हैं और फटे होंठों की रिपेयरिंग में मदद करते हैं। साथ ही, फटी एड़ियों पर भी इसका लेप लगाना बेहद असरदार होता है। गुठली के पाउडर को शुद्ध घी में मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए रात भर छोड़ दें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews