पैरों की उंगलियों में जमी काली परत हटाना हुआ आसान, इन घरेलू चीजों से पाएं साफ और चमकदार त्वचा

गर्मियों में धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से पैरों की उंगलियों में कालापन जमना आम बात है। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और घरेलू चीजें हैं, जिनकी मदद से आप इस काली परत को मिनटों में हटा सकते हैं और पाएंगे साफ, मुलायम और चमकदार त्वचा।
Hyperpigmentation

गर्मियों में धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से पैरों की उंगलियों में कालापन जमना आम बात है। लेकिन अगर वक्त रहते इसका इलाज न किया जाए तो ये त्वचा की खूबसूरती को खराब कर देता है। खासतौर पर महिलाएं इस परेशानी से ज्यादा जूझती हैं, क्योंकि ओपन फुटवियर पहनने से गंदगी सीधे पैरों तक पहुंचती है।

अगर आप भी पैरों की उंगलियों का कालापन हटाना चाहते हैं तो पार्लर में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। कुछ आसान और घरेलू चीजें हैं जो इस जमी हुई परत को धीरे-धीरे साफ कर देती हैं और त्वचा को नेचुरल तरीके से चमकदार बना देती हैं।

घरेलू नुस्खे जो पैरों की उंगलियों का कालापन करेंगे दूर

1. बेकिंग सोडा और नींबू

बेकिंग सोडा में स्क्रबिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं और नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और पैरों की उंगलियों पर 5 मिनट तक रगड़ें। इससे जमा हुआ कालापन साफ होता है और त्वचा की रंगत निखरती है। इसे हफ्ते में दो बार करें।

2. एलोवेरा जेल और हल्दी

एलोवेरा स्किन को ठंडक और नमी देता है, वहीं हल्दी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इन दोनों को मिलाकर लगाने से न सिर्फ कालापन दूर होता है, बल्कि त्वचा में नमी और चमक भी आती है। इसे रात को सोने से पहले लगाएं और सुबह धो लें।

3. दूध और बेसन

बेसन और कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और पैरों की उंगलियों पर लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें और धो लें। ये नुस्खा स्किन को एक्सफोलिएट करता है और रंगत निखारता है। लगातार इस्तेमाल से फर्क साफ नजर आता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews