अगर डार्क सर्कल ने छीन ली है चेहरे की रंगत, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, लौट आएगा निखार

dark circle

Dark Circle Removal Tips: लोग खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। हर कोई खूब सुंदर दिखना चाहता है। आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे सारी सुंदरता को खराब कर देते हैं। इनको छुपाने के लिए लोग मेकअप का इस्तेमाल करते हैं या फिर कुछ ना कुछ उपाय करते रहते हैं लेकिन फिर भी डार्क सर्कल नजर आ ही जाते हैं। डार्क सर्कल न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती कम करता है बल्कि यह चेहरे को बूढ़ा, कमजोर और थका हुआ दिखाता है। ऐसे में वक्त रहते हैं इसका इलाज करना बहुत जरूरी होता है। डार्क सर्कल को हटाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए इस लेखी के द्वारा ऐसे कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिन्हें मदद से आप आसानी से डार्क सर्कल को जड़ से खत्म कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।

डार्क सर्कल होते क्यों है

डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं पहला मुख्य कारण यह हो सकता है कि आजकल सभी का काम लैपटॉप और कंप्यूटर पर होता है इसलिए अपने काम के चलते ज्यादा समय तक स्क्रीन को देखने से डार्क सर्कल की समस्या पैदा हो जाती है। कई लोग काम नहीं करते हुए भी टीवी, लैपटॉप या मोबाइल पर ज्यादा समय तक मूवी देखते हैं या स्क्रीन ज्यादा लंबे समय तक देखते रहते हैं तो ऐसे में डार्क सर्कल की समस्या होती है। कई बार डार्क सर्कल चिंता से भी होता है। कई लोगों को इतनी चिंता होती है कि उन्हें डार्क सर्कल की समस्या होने लगती है।

डार्क सर्कल जो हटाने के लिए क्या करें

आलू का रस

आलू ना सिर्फ खाने में इस्तेमाल होता है बल्कि यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को हटाने के लिए आलू का रस सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। इस उपाय को करने के लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। फिर अपनी उंगलियां या फिर कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। इसे कम से कम 15 मिनट लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद पानी से साफ कर लें। आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो डार्क सर्कल को कम करने में मदद करते हैं।

गुलाब जल

त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए गुलाब जल बहुत अच्छा माना जाता है। ठीक इसी तरह यह डार्क सर्कल को हटाने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गुलाब जल के उपाय को करने के लिए गुलाब जल में रुई को भिगोए, फिर इसे थोड़ी देर के लिए यानी कम से कम 15 मिनट के लिए आंखों के नीचे डार्क सर्कल पर रखिए।

टमाटर और नींबू

टमाटर न सिर्फ त्वचा पर निखार लाता है बल्कि यह काले घेरे को भी जड़ से मिटा देता है। नींबू और टमाटर के उपाय को खाने के लिए एक चम्मच टमाटर रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण को रूई की मदद से कम से कम 10 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाएं। इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल से छुटकारा मिलेगा।

कच्चा दूध

ठंडा और कच्चा दूध डार्क सर्कल को कम करने के लिए बहुत अच्छा उपाय है। इस उपाय को करने के लिए दूध में रुई को डुबोएं। फिर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए आंखों के नीचे दूध में भिगोई हुई रुई को रखें। समय पूरा होने के बाद पानी से आंखें साफ कर लें। यह अब तक का सबसे आसान उपाय है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews