Board Exam में पाना चाहते हैं अच्छे मार्क्स, पढ़ाई के साथ बढ़ाएं अपनी Writing स्पीड, अपनाएं ये 8 टिप्स

अगर आप अपनी राइटिंग को स्पीड करना चाहते हैं, तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने चाहिए। इससे आप धीरे-धीरे बोर्ड एग्जाम तक काफी स्पीड और सुंदर हैंडराइटिंग लिखने लगेंगे।
Board Exam

Board Exam Tips : बहुत ही जल्द 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण समय आने वाला है। दरअसल, 10th और 12th में होने वाले बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स पाना हर किसी का सपना होता है। इसके लिए बच्चे दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, क्योंकि यहीं से उनके भविष्य का रास्ता भी तय होता है। एग्जाम्स में अच्छे मार्क्स पाने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी हैंडराइटिंग और स्पीड लिखावट भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अगर आप अपनी राइटिंग को स्पीड करना चाहते हैं, तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने चाहिए। इससे आप धीरे-धीरे बोर्ड एग्जाम तक काफी स्पीड और सुंदर हैंडराइटिंग लिखने लगेंगे। ऐसे में समय के साथ अपने आंसर शीट बहुत अच्छे से लिख पाएंगे। ना ही कोई क्वेश्चन भी आपसे नहीं छूटेगा।

अपनाएं ये टिप्स

  • सबसे पहले आपको बोर्ड एग्जाम से पहले लिखने की प्रैक्टिस करनी चाहिए। आप हर दिन करीब 3 से 4 पेज लिखने की आदत डालें। कोशिश करें कि आप सुंदर हैंडराइटिंग में लिखावट की कोशिश करें।
  • आप जो भी लेसन पढ़ते हैं, उसे कॉपी में लिखकर अपनी राइटिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं। इससे आपको दो फायदे होंगे। पहला- आपकी लिखावट तेज होगी। दूसरा- आपने जो याद किया है, उससे आपको यह पता चल सकेगा कि आपको कितना याद है और कितना याद नहीं है। इससे आपकी पढ़ी हुआ चीजें रिवाइसड् भी हो जाएगी।
  • किसी भी चीज को ढंग से लिखने के लिए छोटे-छोटे वाक्य का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में आपकी लिखावट खुद ब खुद तेज हो जाएगी। कोशिश करें कि अधिक कॉम्प्लिकेटेड शब्द का यूज ना करें। इससे लिखने में दिक्कत आती है, इसलिए जितना हो सके आसान शब्दों का प्रयोग करें।
  • एग्जाम के दौरान बहुत कम समय में आपके सारे क्वेश्चंस कंप्लीट करने होते हैं। ऐसे में अगर आप पेन को बहुत जोर से पकड़ेंगे, तो लिखने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए पेन को बहुत ही हल्के से पकड़े, जिससे उंगलियां थकेंगी नहीं और ना ही आपकी स्पीड कम होगी।
  • लिखने से पहले क्वेश्चन को ध्यान से पढ़ ले और आंसर को पहले से दिमाग में रिकॉल कर ले कि आपको इसके जवाब में क्या लिखना है। इससे आपको लिखने में आसानी होगी और कोशिश करें कि मुख्य-मुख्य बिंदुओं को नोट डाउट करें। इससे आपका समय बचेगा और आप बहुत अच्छे से प्रश्नों के उत्तर लिख पाएंगे।
  • अपनी राइटिंग स्पीड बढ़ाने के लिए एक समय निर्धारित कर लें। रोजाना उस समय में कोशिश करें कि लिखना है। ऐसे में धीरे-धीरे आपकी राइटिंग स्पीड ऑटोमेटेकली बढ़ जाएगी।
  • रेगुलर प्रैक्टिस करने पर आपके लिखावट में तो सुधार होगा ही, इसके साथ ही यह सुंदर और अट्रैक्टिव भी हो जाएंगे। जिससे एग्जामिनर आपको मार्क्स देने में भी नहीं कतराएं और आप बेहतर स्कोर कर पाएंगे।
  • जब भी आप लिखने की प्रैक्टिस करें, तो कोशिश करें कि आपके आसपास कोई ना हो। आप बिल्कुल शांत दिमाग से राइटिंग की प्रेक्टिस किया करें। इससे आपका लिखावट में ध्यान केंद्रित होगा और आप धीरे-धीरे स्पीड लिखना सीख जाएंगे।

मिल सकता है एक्सट्रा मार्क

इन टिप्स को अपनाकर आप अपने लिखावट की स्पीड को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही, अपनी हैंडराइटिंग को सुंदर और आकर्षक बना सकते हैं। इससे आपको बोर्ड एग्जाम में दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही मार्क्स देने वाले एग्जामिनर भी आपकी कॉपी चेक करने के बाद खुश होकर आपको एक्स्ट्रा मार्क्स भी जरूर देंगे, जो आपके भविष्य में काम आएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews