इस ठंडे-ठंडे मौसम में साधारण नहीं बल्कि कश्मीरी चाय का लें मजा, जानें रेसिपी

इस ठंडे-ठंडे मौसम में साधारण नहीं बल्कि कश्मीरी चाय का लें मजा, जानें रेसिपी

Kashmiri Tea: भारत में चाय के शौकीन लोग रहते हैं। ऐसे कुछ ही गिने चुने लोग रहते होंगे जिन्हें चाय पीना पसंद नहीं होगा बाकी आदि से ज्यादा जनता को यहां चाय पीना बहुत पसंद होता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में चाय की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस ठंडे-ठंडे मौसम में लोग जब मन करता है तब चाय पीते हैं। साधारण चाय, अदरक वाली चाय, इलायची वाली चाय, चॉकलेट चाय आदि चाय तो अक्सर लोग पीते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको कश्मीरी चाय के बारे में बताएंगे, जिसे पिंक टी भी कहा जाता है। यह चाय जितनी सुनने, देखने में लाजवाब लगती है उससे कहीं ज्यादा यह स्वादिष्ट लगती है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा कृषि टेस्टी कश्मीरी चाई बनाने की रेसिपी बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

कैसे बनाएं कश्मीरी चाय ?

सामग्री:

2 कप दूध
2 टेबलस्पून चाय पत्तियाँ
2 टेबलस्पून क्रीम
2-3 ग्रीन इलायची
2-3 लौंग
1 छोटी चम्मच बादाम (बारीक कटा हुआ)
1 छोटी चम्मच पिस्ता (बारीक कटा हुआ)
चीनी स्वाद के अनुसार

विधी:

1. एक पैन में दूध उबालें। फिर चाय पत्तियाँ डालें।

2. जब दूध उबलने लगे, तो उसमें चाय पत्तियाँ डालें।

3. फिर इसके बाद इलायची, लौंग, बादाम, और पिस्ता डालें।

4. चीनी स्वाद के अनुसार डालें और फिर क्रीम डालें।

5. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर तक उबालें।

6. गरमा-गरम कश्मीरी चाय को चाय कप में सर्व करें और ऊपर से बादाम और पिस्ता से सजाएँ।

7. कश्मीरी चाय बनकर तैयार हो चुकी हैं अब इस ठंडे-ठन्डे मौसम में चाय का आनंद लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews