चेहरे की चमक पड़ गई है फिकी, इस नीले फल को बनाएं डेली डाइट का हिस्सा, चंद हफ्तों में दिखने लगेगा असर!

आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन से दाग धब्बे को दूर करने के साथ ही इसे नमी और पोषण देगा। इसे आप डेली डाइट का हिस्सा भी बना सकते हैं
Skin Care

Skin Care Tips : इन दिनों बिजी लाइफस्टाइल के कारण महिलाएं अपने चेहरे पर अधिक ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिस कारण उनकी त्वचा डल, रुखी और बेजान हो जाती है। पर्सनल और प्रोफेशनल करियर को संभालते-संभालते हैं, उनके पास इतना समय नहीं रह जाता कि वह खुद पर ध्यान दे सके, लेकिन चेहरे का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए मार्केट में तरह-तरह के ब्रांडेड प्रोडक्ट भी उपलब्ध है, लेकिन कई बार इसका साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है। इसलिए यदि आप चेहरे की जवानी को बरकरार रखना चाहती हैं, तो आपको अपनी डेली डाइट में एक फल को जरूर शामिल कर लेना चाहिए।

आजकल स्ट्रेसफुल लाइफ का असर चेहरे पर साफ-साफ देखने को मिलता है। देर रात तक जागना, स्कीन पर अधिक समय व्यतीत करना, गलत और अनहेल्दी डायट इन सब की मुख्य वजह हो सकती है।

चंद हफ्तों में दिखने लगेगा असर!

इन सभी के कारण समय से पहले ही चेहरे पर बुढ़ापा के लक्षण नजर आने लगते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन से दाग धब्बे को दूर करने के साथ ही इसे नमी और पोषण देगा। साथ ही बढ़ती उम्र में भी आप बिल्कुल जवां नजर आएंगी।

ब्लूबेरी फल

दरअसल, इस फल का नाम ब्लूबेरी है, जो दिखने में नीले रंग का है। यह एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाई जाती है, जिससे त्वचा में कोलेजन का उत्पादन होता है। इससे स्किन टाइट होती है।

मुहासे होंगे खत्म

वहींं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल से बचाते हैं, जिससे झाईं और एजिंग की समस्या दूर होती है। साथ ही मुहासे और दाग-धब्बे भी कम होते हैं।

त्वचा होगी हाइड्रेट

यदि डेली डाइट में इसे शामिल कर लिया जाए, तो त्वचा हाइड्रेट रहती है। यह पानी की कमी को दूर करता है, जिससे स्किन संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। आप इसे सीधे भी खा सकते हैं या फिर आप इसका जूस, शेक, आदि बनाकर पी सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews