Raksha Bandhan 2022 : अगर आपके घर भी जुटते हैं रिश्तेदार, तो इस तरह करें इंतजाम

Raksha Bandhan 2022 : अगर आपके घर भी जुटते हैं रिश्तेदार, तो इस तरह करें इंतजाम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रक्षाबंधन (Raksha bandhan) का त्योहार आने को है। सारी तैयारियां जोरों पर है। हमारे यहां हमेशा से परंपरा रही है कि त्यौहारों पर पर रिश्तेदार और दोस्त भी आते हैं। कई बार किसी एक परिवार में ही सारे रिश्तेदारों का जमावड़ा होता है और सभी मिलकर एक जगह ही त्यौहार मनाते हैं। राखी (Rakhi) पर भी अक्सर ऐसा होता है कि किसी एक भाई या बहन के घर ही अन्य सारे भाई बहन, कज़िन और करीबी दोस्त भी आ जाते हैंं। पूरा त्यौहार वहीं मनाया जाता है। ऐसे में अगर आपका घर भी ऐसा ही स्थान है, जहां पर्व पर सबसे अधिक लोग जुटते हैं तो आपको भी कुछ अधिक तैयारियों की जरुरत पड़ती होगी। जब लोग ज्यादा होंगो तो क्या कैसे मैनेज किया जाए, इस बारे में पहले से ही प्लानिंग कर लेना बेहतर है।

Raksha Bandhan 2022 : इन वस्तुओं के बिना अधूरी है पूजा की थाली, जानें तीन गांठ से राखी बांधने का महत्व

  • अगर आपके घर भी सबसे ज्यादा रिश्तेदार इकट्ठे होते हैं तो खाने पीने की तैयारियां पहले से करके रखें। खाना कौन बनाएगा, इस बारे में भी सोच लें क्योंकि सभी त्यौहार के मूड में होंगे और किचन में जाने की जिम्मेदारी किसपर रहेगी इसे लेकर पहले से ही बात तय हो जानी चाहिए।
  • बच्चों के लिए कुछ अतिरिक्त इंतजाम करें। उन्हें बार बार भूख लगती है और वो बहुत जल्दी बोर भी हो जाते हैं। इसलिए उनके लिए कुछ एक्स्ट्रा अरेंजमेंट करके रखें।
  • जब ज्यादा लोग होंगे तो नाश्ता, खाना और चाय शर्बत का दौर भी चलेगा। पहले से मेन्यू तैयार करके रखें।
  • आपके यहां त्यौहार पर मेहमान जुटेंगे तो वापसी में उन्हें क्या गिफ्ट देना है, ये व्यवहार भी पहले से ही सोच लेना ठीक है।
  • त्यौहार के मुताबिक आवश्यक सामान और पूजा सामग्री का इंतजाम करके रखें।
  • खाना पीना हो जाने के बाद खाली समय में सब लोग क्या करेंगे, इस बारे में भी सोच लें। बातचीत तो होगी ही लेकिन अलावा कुछ छोटे छोटे गेम्स भी रखे जा सकते हैं।
  • कभी भी किसी एक रिश्तेदार के सामने दूसरे को छोटा या बड़ा न दिखाएं। एक दूसरे से किसी की बुराई न करें।
  • सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ एक जैसा व्यवहार करें। किसी को ज्यादा महत्व मिले और कोई इग्नोर महसूस करे, ऐसा न हो।
  • अगर सब लोग आपके यहां जुटते हैं तो निश्चित ही कोई वजह होगी। इस वजह को बनाए रखें। प्रेम की ऊष्मा और रिश्तों की गर्माहट के साथ ही सभी को विदा करें ताकि अगली बार फिर सब आपके यहां आने के लिए उत्साहित रहें।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews