इन 5 पौधों से सजाएं अपना घर, मिलेगी शुद्ध हवा, प्रदूषण से होगा बचाव

इन 5 पौधों से सजाएं अपना घर, मिलेगी शुद्ध हवा, प्रदूषण से होगा बचाव

Indoor Plants To Purify Air: 5 जून यानी आज पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2023) मनाया जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण शुद्ध हवा मिलना काफी मुश्किल हो गया है। कुछ ऐसे पौधे हैं जो न सिर्फ घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं। साथ ही प्रदूषण से भी बचाव करते हैं। ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं

मनी प्लांट

मनी प्लांट के पौधे को कम रोशनी, पानी और केयर की जरूरत पड़ती है। इसे मैन्टैन करना भी काफी आसान होता है। यह हवा से जहरीले पदार्थों को रिमूव करता है और एक नैचुरल एयर प्यूरीफायर के रूप में काम करता है।

फ्लैमिंगो लिली

फ्लैमिंगो लिली दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। यह हवा को भी शुद्ध रखता है। यदि आप अपने घर को सजाना चाहते हैं तो यह लाल रंग का पौधा आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधा भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा होता है, साथ ही कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह हवा को शुद्ध रखने में मदद करता है। इस पौधे को आप अपने घर के बालकनी में लगा सकते हैं।

बोस्टन फ़र्न

बोस्टन फर्न हवा को शुद्ध रखने में मदद करता है। यह हवा से जहरीले पदार्थों को हटाता है और घर के वातावरण को शुद्ध रखता है। यह ह्यूमिडिटी के लेवल को भी संतुलित रखता है। आप इसे अपने घर की बालकनी में लगा सकते हैं।

प्लांट रबड़ प्लांट

इस पौधे की देखरेख करना बेहद आसान होता है। गर्मियों में सप्ताह में एक बार इसमें पानी डाल सकते हैं। इस पौधे को ऑक्सीजन का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है, जो कम रोशनी में भी जीवित रह सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews