आईआरसीटीसी लेकर आया एक शानदार टूर पैकेज, अब मात्र इतने रूपए में कर सकेंगे अंडमान की सेर

क्या आप आने वाले समय में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर ऐसा है तो आपको जानकारी दे दें कि आईआरसीटीसी ने एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है।
आईआरसीटीसी लेकर आया एक शानदार टूर पैकेज, अब मात्र इतने रूपए में कर सकेंगे अंडमान की सेर

अगर आप 2024 में अपने परिवार के साथ अंडमान की छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने आपके लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। दरअसल आईआरसीटीसी ने अब अंडमान यात्रा के लिए एक विशेष और बजट फ्रेंडली टूर पैकेज लॉन्च किया है, जो आपको अनूठे अनुभव मौका प्रदान करने वाला है।

“अंडमान विद बाराटांग आइलैंड” टूर पैकेज:

दरअसल आईआरसीटीसी ने “अंडमान विद बाराटांग आइलैंड” नामक इस टूर पैकेज को पेश किया है, जो अंडमान की प्राकृतिक छटा और सांस्कृतिक धरोहरों का अनोखा संगम प्रस्तुत करने वाला है। वहीं यह पैकेज विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कम बजट में अंडमान की सुंदरता का पूरा आनंद लेना चाहते हैं।

जानिए कब होगी यात्रा की शुरुआत

जानकारी के अनुसार इस टूर पैकेज की शुरुआत पश्चिम बंगाल के कोलकाता से होगी, जहां से यात्रियों को पोर्ट ब्लेयर के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही बता दें कि यात्रा 10 अक्टूबर, 2024 से प्रारंभ होगी और इसकी कुल अवधि 6 दिन और 5 रात की होगी। वहीं इस पैकेज में कई आकर्षक सुविधाएं और प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर शामिल है, जो आपकी यात्रा को और खूबसूरत बनाएगी।

बता दें कि इस टूर पैकेज में अंडमान के प्रमुख और मनमोहक स्थलों की सैर की सुविधा शामिल है। यात्रियों को पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आइलैंड, और बाराटांग आइलैंड जैसी आकर्षक जगहों पर जाने का अवसर मिलेगा।

इस अंडमान पैकेज का शुल्क आपके ऑक्यूपेंसी के आधार पर निर्धारित किया गया है:

एकल ऑक्यूपेंसी: यदि आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको 72,200 रुपये का भुगतान करना होगा।
डबल ऑक्यूपेंसी: दो व्यक्तियों के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क 55,400 रुपये होगा।
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: तीन व्यक्तियों के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क 53,750 रुपये तय किया गया है।

कैसे होगी बुकिंग?

दरअसल इस पैकेज को बुक करना काफी सरल है। इसके लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपनी बुकिंग कर सकते हैं। ध्यान दें कि इस पैकेज में केवल 20 यात्रियों के लिए ही स्थान उपलब्ध है, इसलिए जल्द से जल्द अपनी सीट सुरक्षित करें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews