IRCTC Tour Package: IRCTC लेकर आया आपके के लिए शानदार पैकेज, मात्र इतने रूपए में कर सकेंगे Bangkok की सेर

IRCTC Tour Package: अब आप भी थाईलैंड में समुद्र तट पर सेर करने का और समुद्र किनारे खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकते हैं। IRCTC के इस शानदार पैकेज की शुरुआत भुवनेश्वर से फ्लाइट के माध्यम से की जाएगी।
IRCTC Tour Package: IRCTC लेकर आया आपके के लिए शानदार पैकेज, मात्र इतने रूपए में कर सकेंगे Bangkok की सेर

IRCTC Tour Package: IRCTC ने पर्यटकों के लिए थाइलैंड टूर पैकेज लॉन्च किया है। दरअसल इस टूर पैकेज की शुरुआत भुवनेश्वर से की जाएगी और यह 8 रात और 9 दिन का होगा। वहीं इस टूर पैकेज के अंतर्गत पर्यटक थाइलैंड की चार प्रमुख स्थलों का मजा ले सकते हैं। ऐसे में यदि आप कम खर्च में थाइलैंड घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज आपके लिए सस्ता और शानदार पैकेज हो सकता है। तो चलिए आज इस खबर में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

यह टूर पैकेज 23 अगस्त से शुरू होगा

दरअसल 23 अगस्त से आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज शुरू होगा, जिसमें पर्यटक नौ दिनों तक थाइलैंड की वादियों के मजे ले सकेंगे। वहीं इस टूर पैकेज में रहने और खाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा ही की जाएगी। जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर से शुरू होने वाले इस टूर पैकेज में पटाया, फुकेट, कर्बी और बैंकॉक जैसे प्रमुख स्थलों को कवर किया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 88,990 रुपये होगी। यदि आप अकेले यात्रा करते हैं या दो या तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो किराया अलग-अलग होगा।

जानिए कैसे करें बुकिंग:

जानकारी के मुताबिक IRCTC के इस टूर पैकेज की बुकिंग को टूरिस्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा, पर्यटक द्वारा इसकी बुकिंग मोबाइल नंबरों पर कॉल करके भी की जा सकती है। आईआरसीटीसी द्वारा समय-समय पर देश और विदेश में टूर पैकेज लांच किए जाते है, जो टूरिस्टों को सस्ते और सुविधाजनक यात्रा का अवसर प्रदान करते हैं।

IRCTC के विभिन्न टूर पैकेजों में यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध होती है, साथ ही उन्हें स्थानीय स्तर पर बस और गाइड की सुविधा भी प्राप्त होती है। आपको बता दें कि थाईलैंड एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां दुनियाभर से लोग सेर करने के लिए आते हैं। यहां टूरिस्टों के लिए अनेक दर्शनीय स्थल हैं, जैसे कि बैंकॉक शहर, जो अपनी अनोखी प्राचीनता और विविधता के लिए प्रसिद्ध है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews