IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया यात्रियों के लिए स्पेशल पैकेज, मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों के अलावा ओंकारेश्वर और उज्जैन दर्शन भी कराएगा IRCTC

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया यात्रियों के लिए स्पेशल पैकेज, मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों के अलावा ओंकारेश्वर और उज्जैन दर्शन भी कराएगा IRCTC

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी (IRCTC) ने देश भर में यात्रा के शौकीनों के लिए ‘Madhya Pradesh Maha Darshan’ पैकेज का ऐलान किया है। यह पैकेज मध्य प्रदेश की प्रमुख धरोहरों और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की सैर करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। दरअसल जो लोग मध्यप्रदेश की धरोहर और संस्कृति को गहराई से जानना चाहते है उनके लिए आईआरसीटीसी ने कई ऐसे पैकेज बनाए है जिससे आप सरल तरीके से और कम खर्चे में इसे घूम सकते है। दरअसल आज हम आपको ऐसे ही एक टूर पैकेज के बारे में बताने वाले है।

जानिए इस पैकेज की विशेषताएं:

दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं दी गई है। जानकारी दे दें की ‘Madhya Pradesh Maha Darshan’ पैकेज 5 दिन और 4 रात की यात्रा है, जिसमें यात्रियों को हैदराबाद से इंदौर के लिए सीधे फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इस पैकेज में यात्रियों को उज्जैन, ओंकारेश्वर और इंदौर में ठहरने का मौका मिलेगा।

क्या है यात्रा की तिथियाँ?

जानकारी के अनुसार इस पैकेज का मौका 3 अप्रैल से 10 अप्रैल तक मिलने वाला है। यह पैकेज मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को दर्शन करने का सुनहरा मौका प्रदान करेगा। उज्जैन और ओंकारेश्वर के धार्मिक महत्व के साथ-साथ इंदौर की सांस्कृतिक धरोहरों का भी आनंद उठाया जा सकेगा।

शामिल सुविधाएं:

यह पैकेज यात्रियों को खाने-पीने, ठहरने, और यातायात की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही, यात्रा के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस की भी व्यवस्था की गई है। इस महाराष्ट्रा दर्शन पैकेज में मध्य प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर मिलेगा। यह यात्रा धर्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को खोजने और उनका आनंद लेने के लिए एक सुनहरा मौका है।

इस पैकेज की कीमतें अनुसार सिंगल, डबल, और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए अलग-अलग हैं। सभी इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप्लीकेशन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस पैकेज में सिंगल ऑक्यूपेंसी पर 33,350 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी पर 26,700 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 25,650 रुपये चुकाने होंगे।

(डिस्क्लेमर: यह सूचना केवल जानकारी के उद्देश्य से है और यात्रा संबंधी निर्णय लेने से पहले यात्रीगण को स्वयं संबंधित वेबसाइट या एप्लीकेशन पर जांच करनी चाहिए।)

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews