IRCTC Tour Package : IRCTC लेकर आया एक शानदार टूर पैकेज, मात्र इतने रूपए में आप कर सकेंगे लद्दाख की सेर

IRCTC Tour Package : हमारे देश की खूबसूरती और गरिमा को देखने के शौकीनों के लिए आईआरसीटीसी एक जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज अहमदाबाद से शुरू होगा।
IRCTC Tour Package : IRCTC लेकर आया एक शानदार टूर पैकेज, मात्र इतने रूपए में आप कर सकेंगे लद्दाख की सेर

IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी ने पर्यटकों के लिए लद्दाख टूर पैकेज लॉन्च किया है। दरअसल यह पैकेज हमारे देश की खूबसूरती और गरिमा को दर्शाता है। जानकारी के अनुसार इस टूर पैकेज का नाम ‘मेजेस्टिक लद्दाख’ रखा गया है। वहीं आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज अहमदाबाद से शुरू होगा। जानकारी के अनुसार इस पैकेज में लद्दाख के प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक समृद्धि का अनुभव करने का सुनहरा मौका टूरिस्ट को मिलेगा।

दरअसल आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 18 जून से आरंभ होगा, और इसमें पर्यटकों को लद्दाख की सैर करने का मौका सस्ते दरों पर मिलेगा। तो चलिए आज इस खबर में आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के विवरणों को ठीक से जानते हैं।

कहां-कहां घूम सकेंगे टूरिस्ट?

जानकारी के मुताबिक IRCTC का यह लद्दाख टूर पैकेज 7 दिनों और 6 रातों का होने वाला है। वहीं इस टूर में शाम वैली, लेह, नुब्रा घाटी, टुरटुक और पैंगोंग झील का आनंद लेने का मौका टूरिस्ट के पास होगा। जानकारी दे दें कि इस टूर की शुरुआती कीमत 54000 रुपये रखी गई है और इसे बुक करने के लिए टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

क्या मिलेगी सुविधाएं?

इसके साथ ही आप इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए 7021090498 और 7021090612 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी के इस टूर में यात्रियों को हवाई जहाज से यात्रा करने और रहने-खाने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी द्वारा ही दी आज रही है। इसके साथ ही इतना ही नहीं इस पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट और लंच भी मिलने वाला है।

जानें कितना होगा किराया:

वहीं अगर हम IRCTC के इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो इसमें विभिन्न विकल्प दिए गए हैं। दरअसल अगर आप एकल यात्री हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 59100 रुपये का किराया चुकाना होगा। जबकि यदि आप टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति 54600 रुपये का किराया आपको चुकाना होगा। वहीं यह तीन या अधिक लोगों के लिए प्रति व्यक्ति किराया 54000 रुपये होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews