IRCTC Tour Package: IRCTC के इस शानदार पैकेज से मिलेगा आपको गोवा घूमने का मौका, जानें इसकी पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package: IRCTC समय-समय पर देश और विदेश के लिए विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है, जिससे पर्यटक कम खर्च में और सुविधाजनक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। दरअसल IRCTC के टूर पैकेजों में पर्यटकों को ट्रैवल इंश्योरेंस, गाइड की सेवाएं, रहने और खाने की व्यवस्था शामिल होती है।
IRCTC Tour Package: IRCTC के इस शानदार पैकेज से मिलेगा आपको गोवा घूमने का मौका, जानें इसकी पूरी डिटेल

IRCTC Tour Package: क्या आप अपनी छुट्टियों को एक शानदार जगह पर बिताना चाहते हैं या फिर आप इसे खुले आसमान के नीचे और समुद्र के किनारे खुली वादियों में बिताने का सोच रहे हैं? यदि आप ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है जिसकी मदद से आप अपनी छुट्टियां एक शानदार जगह पर बिता सकते हैं। तो चलिए इस खबर में हम आपको इस पैकेज के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

दरअसल IRCTC ने पर्यटकों के लिए गोवा टूर पैकेज लॉन्च किया है। जानकारी के अनुसार यह टूर पैकेज “देखो अपना देश” योजना के तहत पेश किया जा रहा है। दरअसल यह पैकेज हैदराबाद से शुरू होगा। वहीं गोवा टूर पैकेज की अवधि तीन रात और चार दिन की होगी। वहीं इसमें नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल हैं।

ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा:

जानकारी दे दें कि IRCTC समय-समय पर देश और विदेश के लिए विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है, जिससे पर्यटक कम खर्च में और सुविधाजनक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। दरअसल IRCTC के टूर पैकेजों में पर्यटकों को ट्रैवल इंश्योरेंस, गाइड की सेवाएं, रहने और खाने की व्यवस्था शामिल होती है। वहीं आईआरसीटीसी के इस गोवा के टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 18,935 रुपये होने वाली है।

जानिए कब शुरू होगा IRCTC का यह टूर पैकेज:

दरअसल IRCTC का पैकेज 23 अगस्त से शुरू होकर 13 सितंबर तक रहेगा। IRCTC के इस पैकेज में पर्यटक को फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा। यात्री इस पैकेज में कंफर्ट क्लास में सफर करेंगे। वहीं इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है। जबकि आपको बता दें कि आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में पर्यटकों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था रेलवे द्वारा ही की जाएगी।

इतना होगा किराया:

जानकारी के अनुसार IRCTC के इस टूर पैकेज की कीमत विभिन्न श्रेणियों के अनुसार भिन्न-भिन्न होगी। इसमें अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 24,620 रुपये, दो लोगों पर प्रति व्यक्ति किराया 19,245 रुपये जबकि तीन लोगों पर प्रति व्यक्ति 18,935 रुपये का खर्च आएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews