IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी के इस पैकेज का आप भी उठा सकते है फायदा, मात्र इतने में घूमने को मिल रही यह शानदार जगह

IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी समय समय पर ऐसे टूर पैकेज लेकर आता हैं जिसकी मदद से आप शानदार जगहों को सस्ते और आरामदायक तरीके से घूम सकते हैं। तो चलिए आज जानते है आईआरसीटीसी के इस शानदार पैकेज के बारे में।
IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी के इस पैकेज का आप भी उठा सकते है फायदा, मात्र इतने में घूमने को मिल रही यह शानदार जगह

IRCTC Tour Package : भारतीय रेलवे की टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने टूरिस्टों के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है। यदि आप देश की अनोखी और खूबसूरत जगह का आनद लेना चाहते हैं तो यह टूर पैकेज आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपको बता दें की आईआरसीटीसी समय समय पर ऐसे टूर पैकेज लेकर आता हैं जिसकी मदद से आप शानदार जगहों को सस्ते और आरामदायक तरीके से घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी के इन पैकेजेस में आपको देश के साथ साथ विदेश की यात्रा करने का भी मौका मिलता हैं। तो चलिए आज जानते है आईआरसीटीसी के इस शानदार पैकेज के बारे में।

जानिए कहां सी होगी इसकी शुरुआत:

दरअसल IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम ‘ओडिशा लैंड ऑफ स्प्रिचुअल डिविनिटी एंड गोल्डन बीच’ है, और इसे ‘देखो अपना देश’ पहल के तहत लॉन्च किया गया है। जानकारी के अनुसार यह टूर पैकेज विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो ओडिशा के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर का अनुभव करना चाहते हैं। वहीं आपको बता दें कि इस टूर की शुरुआत अहमदाबाद से होगी और इसमें टूरिस्टों को ओडिशा की कई प्रसिद्ध जगहों की सैर कराई जाएगी।

7 दिन और 6 रात का होगा यह टूर:

जानकारी के अनुसार IRCTC का यह ओडिशा टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का होने वाला है। इस पैकेज के तहत टूरिस्ट आपको पुरी, कोणार्क और चिल्का झील जैसी आकर्षक जगहों का दौरा करने का मौका मिलेगा। जानकारी दे दें कि यह टूर हर सोमवार को अहमदाबाद से शुरू होगा। इसके साथ ही इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 14,100 रुपये है, जो इसे बहुत ही किफायती बनाता है। इस पैकेज में टूरिस्टों को जगन्नाथ मंदिर, लिंगराज मंदिर, और चिल्का झील जैसी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।

जानें क्या होगा किराया:

वहीं इस टूर पैकेज के किराए की बात करें तो यह विभिन्न विकल्पों में उपलब्ध है। दरअसल अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो आपको 3 एसी में एक व्यक्ति का किराया 33,400 रुपये देना होगा। जबकि दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 21,100 रुपये और तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 17,800 रुपये होगा। बेड के साथ 5 से 11 साल के बच्चों के लिए किराया 16,000 रुपये है जबकि बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 13,200 रुपये रखा गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews