IRCTC Tour Packages: IRCTC लेकर आया ‘दिव्य दर्शन यात्रा विथ ज्योतिर्लिंग’, मात्र इतने किराए में मिलेगा प्रसिद्द ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका

IRCTC Tour Packages: यदि आप भी भगवान शंकर के प्रसिद्द ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल आपके लिए IRCTC दिव्य दर्शन यात्रा विद ज्योतिर्लिंग का एक शानदार पैकेज लेकर आया हैं।
IRCTC Tour Packages: IRCTC लेकर आया ‘दिव्य दर्शन यात्रा विथ ज्योतिर्लिंग’, मात्र इतने किराए में मिलेगा प्रसिद्द ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका

IRCTC Tour Packages: IRCTC ने पर्यटकों के लिए दिव्य दर्शन ज्योतिर्लिंग यात्रा टूर पैकेज शुरू किया है, जिसे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत प्रस्तुत किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस टूर पैकेज की यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से की जाएगी। वहीं IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत सिकंदराबाद से होगी। तो चलिए इस टूर पैकेज के बारे में और अधिक जानते हैं।

Join us on an enriching 8 Nights and 9 Days expedition as we traverse through the mystical landscapes of South India, exploring its… pic.twitter.com/Gx5Io7SOP0

— IRCTC (@IRCTCofficial) May 2, 2024

जानें कितने दिन का है IRCTC का यह टूर पैकेज?

दरअसल IRCTC की इस यात्रा की विशेषता है की यह काफी लंबी यात्रा होने वाली है। जानकारी के अनुसार यह 8 रातों और 9 दिनों की यात्रा है। वहीं इसकी प्रारंभिक तिथि 25 मई है और इसका नाम “दिव्य दर्शन यात्रा विथ ज्योतिर्लिंग” है। इस यात्रा में टूरिस्ट विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे तिरुवन्नामलाई, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, त्रिची और तंजावुर को देखने का अवसर मिलेगा। इस यात्रा में कुल 716 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 460 एसएल सीटें, 206 तीसरी एसी सीटें, और 50 दूसरी एसी सीटें हैं।

जानें इस पैकेज का किराया:

जानकारी के अनुसार IRCTC के इस यात्रा पैकेज के लिए किराया विभिन्न श्रेणियों में विभाजित है। यदि आप इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते हैं, तो प्रत्येक व्यक्ति का किराया 14250 रुपये होगा। जबकि स्टैंडर्ड कैटिगरी में, प्रत्येक व्यक्ति का किराया 21900 रुपये रखा गया है। वहीं बात की जाए कंफर्ट क्लास की तो, इसमें आपको प्रत्येक व्यक्ति का किराया 28450 रुपये देना होगा। वहीं 5 से 11 साल के बच्चों के लिए इकोनॉमी क्लास में किराया 13250 रुपये रखा गया है।

क्या क्या मिलता है इस टूर पैकेज में?

दरअसल 5 से 11 साल के बच्चों के लिए स्टैंडर्ड कैटिगिरी में किराया 20700 रुपये है, जबकि कंफर्ट क्लास में उनका किराया 27010 रुपये है। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टूरिस्ट इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। IRCTC विभिन्न देशों के टूर पैकेज प्रदान करता है, जिसमें टूरिस्ट सस्ते दरों पर और सुविधाओं के साथ यात्रा करते हैं। IRCTC के टूर पैकेजों में टूरिस्टों के लिए रहने और खाने की सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews