IRCTC Tour Packages: IRCTC ने लांच किया शानदार पैकेज, अब मात्र इतने रूपए में घूमने को मिलेगी ये शानदार जगह, पढ़ें यह खबर

मई महीने में तीन हिल स्टेशनों के लिए IRCTC ने एक शानदार टूर पैकेज लांच किया है। IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया विभिन्न तारीखों के लिए अलग-अलग है।
IRCTC Tour Packages: IRCTC ने लांच किया शानदार पैकेज, अब मात्र इतने रूपए में घूमने को मिलेगी ये शानदार जगह, पढ़ें यह खबर

IRCTC Tour Packages: IRCTC ने मई महीने में तीन हिल स्टेशनों के लिए एक शानदार टूर पैकेज शुरू किया है जो देश और विदेश के उन यात्रियों के लिए पेश किया जा रहा है जो घूमने फिरने के शौकीन हैं। दरअसल यह टूर पैकेज जयपुर से शुरू होगा और IRCTC ने पूरे देश और विदेश के टूरिस्टों के लिए इसे उपलब्ध कराया है। इन टूर पैकेजों में यात्रियों को सस्ते दरों पर सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है। IRCTC द्वारा प्रस्तावित टूर पैकेज में टूरिस्टों के लिए निशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था की जाती है।

Discover the picturesque towns of Darjeeling, Gangtok, and Kalimpong on this 5 Nights/6 Days journey.

Departure Date: 14.05.2024

Package Price: Starting from ₹… pic.twitter.com/MTvL7tWIaj

— IRCTC (@IRCTCofficial) April 30, 2024

जानें कितनी होगी पैकेज की कीमत?

दरअसल IRCTC ने एक 6 दिनों का टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें दार्जिलिंग, गंगटोक, और कलिम्पोंग के डेस्टिनेशन कवर किए जाएंगे। वहीं इस पैकेज की कीमत 54,365 रुपये से शुरू होकर बढ़ सकती है। दरअसल आपको इस किराए में कई सुविधाए दी जाएगी। जिनकी जानकारी IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप वेबसाइट पर जाकर और जानकारी पा सकते हैं।

कैसे कर सकते है बुकिंग?

टूर की बुकिंग के लिए इंटरनेट पोर्टल www.irctctourism.com पर जाएं या टूरिस्ट हेल्पलाइन नंबर 7728894720 और 9001094705 पर कॉल करें। दरअसल IRCTC के इस पैकेज से आपको भारत के विभिन्न कल्चर को एक्स्प्लोर करने का मौका मिलेगा। वहीं यह आरामदायक और सुविधाजनक पैकेज भी रहेगा।

IRCTC के बारे में और अधिक जानें:

वहीं IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया विभिन्न तारीखों के लिए अलग-अलग है। इस पैकेज में यात्रियों को फ्लाइट से यात्रा का सुविधाजनक अनुभव मिलेगा। ऐसे में अगर आप एकल यात्री हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 76,345 रुपये का किराया देना होगा। दो यात्रीयों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 59,845 रुपये का किराया होगा और तीन यात्रीयों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 56,465 रुपये का किराया होगा। बच्चों के लिए बेड के साथ किराया 50,450 रुपये है और बिना बेड के बच्चों के लिए किराया 47,545 रुपये है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews