हिम्मत टूटे तो याद रखें जया किशोरी की ये बातें, मिलेगा फिर से उठने का हौसला

Jaya Kishori: जया किशोरी के अनुसार, जब हमें लगता है कि सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं और हिम्मत टूटने लगी है, तो हमें खुद को संभालने की जरूरत होती है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन जया किशोरी की ये प्रेरणादायक बातें हमें फिर से उठने और आगे बढ़ने की ताकत देती हैं।
Jaya Kishori

जया किशोरी को आज लगभग सभी लोग चाहते हैं, बड़ों से लेकर बातचीत तक सभी उनके विचारों को सुनना पसंद करते हैं। जय किशोरी एक ऐसी आध्यात्मिक शख़्सियत हैं जिन्होंने अपने प्रेरणादायक उपदेशों, भक्ति गीतों और सरल जीवन दर्शन से लाखों लोगों के दिलों में अलग जगह बनायी है। उनकी बातें सुनना सभी को बेहद पसंद हैं उनकी बातों न सिर्फ़ भक्ति और आस्था से भरी होती हैं बल्कि जीवन में सकारात्मकता विश्वास और साहस को बढ़ाने का काम भी करती है।

जो लोग अपने जीवन में मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं, उन लोगों के लिए जया किशोरी के प्रेरणादायक विचार बहुत मददगार साबित होते हैं। जया किशोरी के विचारों से हमें यह सीखने को मिलता है कि जब हम ज़िंदगी में हिम्मत हार जाते हैं तो हमें कैसे इस परिस्थिति से निकलना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में जया किशोरी क्या कहती है।

हिम्मत टूटे तो याद रखें जया किशोरी की ये बातें (Jaya Kishori Quotes)

भगवान पर भरोसा रखें

जय किशोरी जी कहती है कि जीवन में कितनी भी बड़ी मुश्किल क्यों न आ जाए, हमें यह बात ज़रूर समझनी चाहिए की भगवान हमेशा हमारे साथ है। हमें भगवान पर भरोसा रखना चाहिए।

हर अंधेरे के बाद उजाला आता है

जब कभी भी मुश्किल घड़ी आईं तो यह नहीं समझना चाहिए क्योंकि मुश्किल घड़ी कभी न कभी चली जाएगी, जिस तरह अंधेरे के बाद रोशनी आती है ठीक उसी तरह से धीरे धीरे जीवन की मुश्किलें भी कम हो जाती है और फिर प्रकाश का आगमन होता है।

हर मुश्किल में भलाई छुपी है

जया किशोरी कहती है, हमें कभी भी हमारी ज़िंदगी को लेकर निराश नहीं होना चाहिए, अगर कुछ ग़लत हो भी रहा हो, अगर ज़िंदगी में परेशानी आ भी रही हो तो हमेशा यही सोचना चाहिए की जो कुछ भी होता है उसके पीछे कुछ न कुछ हमारी ही भलाई रहती है।

संघर्ष के बाद ही मिलती है सफलता

अगर आपको बार बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लाख कोशिश के बावजूद भी आपको शुभ फल नहीं मिलता है, तो ऐसी स्थिति में उम्मीद और हिम्मत नहीं छोड़नी चाहिए। भगवान ने आपके लिए बहुत कुछ अच्छा तय कर रखा है, बस भगवान ये देखना चाहते हैं कि आप ज़िंदगी कि इस परीक्षा में कितनी मेहनत करते हैं और पास हो पाते हैं या नहीं।

आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत

जया किशोरी कहती हैं, कि दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त और हर व्यक्ति का सबसे बड़ा श्रृंगार आत्म विश्वास होता है, ख़ुद पर विश्वास करना सबसे बड़ी शक्ति है, जब व्यक्ति अपने आप पर विश्वास करता है तो उसे किसी से डरने की आवश्यकता नहीं होती हैं वह सिर्फ़ अच्छे कर्म करता चला जाता है और भगवान पर विश्वास रखता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews