बेवफाई में सबसे आगे निकला ये शहर, दिल्ली-मुंबई जैसे भी रह गए पीछे

Extramarital Affair: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामलों में अब मेट्रो सिटीज पीछे रह गई हैं। देश का एक छोटा-सा शहर कांचीपुरम अब 'बेवफाई की राजधानी' बनकर उभरा है। यह रिपोर्ट बताएगी कि किस शहर में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ते सामने आ रहे हैं, और दिल्ली-मुंबई की क्या है स्थिति?
Extramarital Affair

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extramarital Affair) यानी विवाह के बाहर रिश्ते, ये कोई नई बात नहीं, लेकिन हैरान कर देने वाली बात तब सामने आई जब एक छोटे-से शहर ने देश की सबसे बड़ी मेट्रो सिटीज को भी पीछे छोड़ दिया। जी हां, कांचीपुरम अब देश में बेवफाई के मामलों में पहले नंबर पर आ गया है।

अब तक ये समझा जाता था कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों में ऐसे रिश्ते ज्यादा देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया। भारत में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बढ़ती प्रवृत्ति और इसकी बदलती जड़ें अब छोटे शहरों तक जा पहुंची हैं।

कौन सा शहर सबसे बेवफा?

कांचीपुरम बना बेवफाई का नया हब

डेटिंग वेबसाइट एशले मैडिसन की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु का कांचीपुरम शहर देश में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने वाले लोगों का घर बन चुका है। इस ऐप ने 18 साल से ऊपर के करीब 5 लाख यूज़र्स की एक्टिविटी का खुलासा किया और पाया कि कांचीपुरम में सबसे ज्यादा लोग अपने वैवाहिक रिश्ते से बाहर जाकर किसी और से जुड़ रहे हैं।

मेट्रो सिटी का हाल

दिल्ली, जिसे हमेशा ‘फास्ट लाइफ’ और ‘बोल्ड रिलेशनशिप्स’ के लिए जाना जाता है, अब कांचीपुरम के बाद दूसरे स्थान पर है। इसके बाद नंबर आता है मुंबई का। इसके अलावा कोलकाता, पुणे और हैदराबाद जैसे शहर भी टॉप 10 में शामिल हैं, जिससे ये साफ है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अब केवल बड़े शहरों की समस्या नहीं रही।

क्यों बढ़ रही है बेवफाई की प्रवृत्ति?

विशेषज्ञ मानते हैं कि डिजिटल कनेक्टिविटी, बोरिंग मैरिड लाइफ और इमोशनल डिसकनेक्ट की वजह से लोग बाहर की दुनिया में प्यार ढूंढने लगते हैं। ऐप्स की मदद से अब ऐसे रिश्ते बनाना और भी आसान हो गया है। साथ ही, छोटे शहरों में भी अब लोग इन चीजों को टैबू नहीं मानते, बल्कि निजी आज़ादी की तरह देखने लगे हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews