Leftover Rotis Recipe: बची हुई रोटी से घर पर बनाए स्वादिष्ट गुजराती डिश “हांडवो”

Leftover Rotis Recipe: बची हुई रोटी से घर पर बनाए स्वादिष्ट गुजराती डिश “हांडवो”

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। Leftover Rotis Recipe:- अक्सर घर में रोटी बच ही जाती है, जिन्हें खाने के लिए कोई तैयार भी नहीं होता। क्योंकि इन रोटियों का खाना मुश्किल होता। उस वक्त यह समझ नहीं आता की इन रोटियों का इस्तेमाल कैसे किया जाए। तो यदि इस हालात में आप रोटियों को फेक देते हैं तो इस रेसिपी को जानने के बाद अब ऐसा करने में सोचेंगे। तो आइए जानते है आप कैसे घर में स्वादिष्ट और गुजराती डिश हांडवो अपने घर पर बना सकते हैं। अब इसे बनाने से पहले जान ले की हांडवो होता क्या है? यह एक प्रकार की गुजराती डिश है। जो दाल और चावल के बैटर में लौकी और अन्य हरी सब्जी को स्टफ करके बनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है आप इस टेस्टी डिश को रोटी से भी बना सकते हैं, तो आइए जाने कैसे?

यह भी पढ़े… RBI ने एक साल बाद हटाए मास्टरकार्ड से प्रतिबंध, अब नए ग्राहकों को खुद से जोड़ पाएगी कंपनी

इन चीजों की होगी जरूरत

हांडवो बनाने के लिए आपको बची हुई रोटी, योगर्ट, सूजी, पानी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, अदरक और लहसुन का पेस्ट की जरूरत होगी। आप चाहे हो इसमें गाजर, लौकी, शिमला मिर्च और प्याज भी डाल सकते हैं।

विधि
  • बैटर बनाने के लिए रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उसे ग्राइन्डर में पीस ले।
  • फिर योगर्ट की मदद से थिक पेस्ट बना लें।
  • एक कटोरे में रोटी और योगर्ट के कॉमबीनेशन में सूजी और पानी मिलाए।
  • अच्छे से मिलाकर इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसका स्वाद बढ़ाने के लिए लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें।
  • आपके आवश्यकता अनुसार इस बैटर में चॉप्ड सब्जियों को डाल सकते हैं।
  • अब आपका बैटर तैयार है।
  • तड़का बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और थोड़े राई के अलावा हिंग, जीरा, धनिया पत्ती और कढ़ी पत्ता डाले।
  • अब तड़का में डाले और असली हांडवो की तरह की पकाये।
  • अब आपका हांडवो तैयार है, इसे हरी चटनी और टोमॅटो केचअप के साथ खाए।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews