हेल्थ, ब्यूटी और घर की सफाई के लिए बेस्ट है नींबू के छिलके, इस तरह करें उपयोग

नींबू के छिलके में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल ऑयल होते हैं, जो शरीर की सफाई और स्किन ग्लो में मदद करते हैं। इनका उपयोग फ्रिज की बदबू हटाने, बर्तन व घर की सफाई, चाय में फ्लेवर और फ्रेशनर के रूप में किया जा सकता है।
Nimbu Peel

वैसे तो लोग सालों भर अपनी डाइट में फलों (नींबू) को शामिल रखते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे सीजनल फ्रूट्स होते हैं जो केवल कुछ खास दिनों में ही पाए जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी फल होते हैं जो कि 12 महीना बाजारों में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। जिसमें से एक नींबू भी शामिल है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गर्मी का मौसम आते ही लोग इसका सेवन अधिक कर देते हैं, लेकिन लोग इसके छिलको के फायदे नहीं जानने के कारण इसे डस्टबिन में फेंक देते हैं।

अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत काम की हो सकती है क्योंकि आज हम आपको नींबू के छिलके के बहुत सारे उपयोग बताएंगे। जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर के साथ-साथ चेहरे के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

नींबू के छिलके

हेल्थ और ब्यूटी दोनों में ही इसके काटे हुए छिलके बहुत ही ज्यादा काम आते हैं, क्योंकि हम सभी जानते हैं नींबू के छिलकों में विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल तेल भी होता है, जिससे शरीर की सफाई हो जाती है और स्किन ग्लो करने लगता है।

इस तरह करें उपयोग

  • नींबू के छिलकों का इस्तेमाल फ्रिज की बदबू हटाने, बर्तन की चमक बढ़ाने के साथ-साथ घर की सफाई तक के काम आता है। यह एक नेचुरल उपाय हो सकता है, जिसका सही इस्तेमाल करना आपको पता होना चाहिए। फ्रिज से आ रही बदबू को हटाने के लिए नींबू के छिलके में थोड़ा सा बेकिंग सोडा भरकर फ्रिज में रख दें, जिससे फ्रिज के अंदर नेचुरल डिओडरेंट की तरह बदबू को यह सोख लेगा।
  • यदि आप इसे नेचुरल क्लीनर के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नींबू का छिलका बहुत ही काम आ सकता है। इसके लिए आपको नींबू के छिलके को एक जार में डालना है और उसमें सफेद सिरका भरना है। करीब 10 से 15 दिन बाद इस लिक्विड को छानकर स्प्रे बोतल में डाल लें। आप इसे किचन स्लैब, सिंक या फिर टाइल्स साफ करने में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह दाग को जड़ से हटाने के साथ-साथ बदबू को भी दूर भगा देता है।
  • आमतौर पर बर्तन धोने के लिए नींबू का ही लिक्विड इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसमें कई तरह के केमिकल मिले होते हैं। यदि आप घर पर ही नींबू के छिलके से बर्तन को चमकाना चाहते हैं तो इसे बर्तन में डालकर नमक के साथ मिलाकर रगड़ दें, आपके बर्तन आसानी से चमक उठेंगे।
  • केवल घरेलू और स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि कुछ लोग हेल्थ को ध्यान में रखते हुए दूध वाली चाय के बजाय नींबू वाली चाय पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसमें नींबू के रस को ही डाल देते हैं, लेकिन हम आपको नींबू के छिलके की चाय बनाकर पीने का उपाय बताएंगे। सबसे पहले आप इन छिलकों को धूप में सुखाकर एक जार में रख दें। अब इन्हें चाय बनाते समय थोड़ा सा डाल दें, जिससे चाय में नेचुरल फ्लेवर और खुशबू आ जाएगी और यह आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी रहेगा।
  • आप इसका इस्तेमाल परफ्यूम या फिर फ्रेशनर के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सूखे नींबू के छिलके को पोटली में भरकर अलमारी या जूते के रैक में रख देना है, जिससे बदबू बिल्कुल दूर हो जाएगी। आपको इसके लिए अत्यधिक खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews