लिपस्टिक लगाते ही गिलास पर छप जाती है छाप? अपनाइए ये घरेलू उपाय, होंठों पर पूरे दिन टिकेगा रंग

अगर आप भी हर बार लिपस्टिक लगाकर पानी पीते समय गिलास पर उसका निशान देखकर परेशान हो जाती हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों से आप अपनी लिपस्टिक को बना सकती हैं पूरी तरह से टिकाऊ और गिलास पर निशान छोड़ने से रोक सकती हैं।
Lipstick Hacks

लिपस्टिक आज सिर्फ़ एक मेकअप प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि हर महिला की डेली रूटीन का हिस्सा भी बन चुकी है। चाहे ऑफ़िस जाना हो या कोई फंक्शन अटेंड करना हो, लिपस्टिक लगाना एक कॉमन आदत है। ख़ासकर मैट लिपस्टिक जो लंबे समय तक टिकी रहती है, और फॉर्मल लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करती है। लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या मैट लिपस्टिक होंठों को रूखा बना देती है।

कई महिलाओं की यह शिकायत भी रहती है कि पार्टी या ऑफ़िस जाने से पहले बढ़ी महँगाई से लगायी गई लिपस्टिक (Lipstick Hacks) थोड़ी ही देर में खाने पीने या बात करने से उतरने लगती है। इससे न केवल साज सज्जा ख़राब होती है, बल्कि बार बार ठीक करने की झंझट भी बढ़ जाती है। लेकिन अब कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

लिपस्टिक को टिकाऊ और दाग-रहित बनाने का सही तरीका

सबसे पहले होंठों को अच्छी तरह से तैयार करें। इसके लिए थोड़ी सी मलाई या देशी घी से होंठों की मालिश करें और फिर किसी कपड़े या रुमाल से हल्के हाथ से साफ कर लें। इससे होंठों की सूखी त्वचा हटेगी और रंग एकसार चिपकेगा।

अब होंठों पर एक हल्की सी परत बेस पाउडर की लगाइए। इसके बाद अपनी पसंद का रंग लगाइए, लेकिन मोटी परत में नहीं। लिपस्टिक लगाने के बाद एक पतले कागज़ या रुमाल को होंठों पर हल्का दबाइए, फिर उसी पाउडर को ऊपर से हल्के हाथों से लगाइए। अब फिर से एक पतली परत रंग की लगाइए।

कौन-सी लिपस्टिक होती है ज़्यादा टिकाऊ

बाज़ार में कई ऐसे ब्रांड मिलते हैं जो यह दावा करते हैं कि उनकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकती है और किसी भी चीज़ पर नहीं लगती। लेकिन उनमें रसायन ज़्यादा होते हैं जो होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अगर आप प्राकृतिक तरीकों से बनी टिकाऊ लिपस्टिक की तलाश में हैं, तो मिट्टी के रंगों से बनी देसी लिपस्टिक या बीजों के तेल से तैयार की गई लिपस्टिक चुन सकती हैं। ये ना केवल होंठों को पोषण देती हैं बल्कि जल्दी उतरती भी नहीं।

होंठों की देखभाल है ज़रूरी

अगर आपके होंठ रूखे और फटे हुए होंगे, तो कोई भी लिपस्टिक चाहे कितनी भी अच्छी हो, वह नहीं टिकेगी। इसके लिए रोज़ रात को सोने से पहले देशी घी, नारियल तेल या शहद लगाकर सोना चाहिए। हफ़्ते में एक बार चीनी और शहद को मिलाकर हल्के हाथ से रगड़ने से होंठों की मृत त्वचा हटती है और वे कोमल बनते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews