लव मैरिज में अड़चनें आ रही हैं? ये 3 आसान वास्तु टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

अगर आपकी लव मैरिज में रुकावटें आ रही हैं और आप परेशान हैं कि शादी क्यों नहीं हो रही, तो वास्तु शास्त्र के आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। ये लव मैरिज वास्तु टिप्स न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं बल्कि शादी में आ रही अड़चनों को भी दूर करते हैं।
Vastu Tips

लव मैरिज करना हर कपल का सपना होता है, लेकिन कई बार हालात या नेगेटिव एनर्जी इतनी हावी हो जाती है कि शादी होते-होते रह जाती है। अगर आप भी ऐसी ही किसी स्थिति से गुजर रहे हैं तो घबराएं नहीं, वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में इसका समाधान मौजूद है।

कुछ आसान और असरदार वास्तु उपाय अपनाकर आप अपने रिश्ते में पॉजिटिविटी ला सकते हैं और शादी की राह को आसान बना सकते हैं। ये लव मैरिज के लिए वास्तु टिप्स न केवल आपके रिश्ते में मजबूती लाते हैं बल्कि आपके घर के माहौल को भी बेहतर बनाते हैं।

लव मैरिज में अड़चनों से छुटकारा पाने के वास्तु उपाय

बेडरूम का रंग और दिशा बदलें

वास्तु के अनुसार, शादी में बार-बार रुकावटें आ रही हैं तो बेडरूम की दिशा और दीवारों के रंगों पर ध्यान देना ज़रूरी है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में बना बेडरूम लव लाइफ को स्थिरता देता है। इसके साथ ही दीवारों का रंग हल्का गुलाबी या क्रीम रखें, जो प्यार और शांति बढ़ाते हैं।

प्रेम से जुड़ी तस्वीरें लगाएं

कमरे में ऐसी तस्वीरें लगाएं जो प्रेम, साथ और सकारात्मकता को दर्शाती हों। जैसे राधा-कृष्ण या हंसते हुए कपल की पेंटिंग। ये चीजें मानसिक तौर पर सकारात्मक ऊर्जा देती हैं और लव मैरिज में आने वाली अड़चनों को दूर करने में मदद करती हैं।

उत्तर दिशा को एक्टिव करें

वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा रिलेशनशिप और मैरिज से जुड़ी होती है। इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखें। यहां क्रिस्टल बॉल, हरे पौधे या लव बर्ड्स शोपीस रखें। इससे रिश्तों में संतुलन आता है और शादी के योग बनने लगते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews